अगर आप भी खाली पेट खाते हैं ये चीज तो आज ही छोड़ दें, वरना हो सकती है कई बीमारियां

अगर आप भी खाली पेट खाते हैं ये चीज तो आज ही छोड़ दें, वरना हो सकती है कई बीमारियां

हेल्थ कार्नर :-   कहा जाता है कि जैसा आप भोजन करते हैं वैसे ही आप बनते हैं। लेकिन हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा असर उन चीजों का होता है जो कि हम खाली पेट खाते हैं। सुबह उठते ही हमारा पेट खाली होता है और साथ ही दिन का खाना खाने के बाद और रात को भोजन करने से पहले या फिर जिस तरह हमें भूख लग रही होती है। उस समय हमारा पेट खाली होता है।

अगर आप भी खाली पेट खाते हैं ये चीज तो आज ही छोड़ दें, वरना हो सकती है कई बीमारियां

खाली पेट की वजह से जब हमें भूख लगती है तो हम एक लो बैटरी वाले फोन की तरह बर्ताव करते हैं। जिसे दोबारा चार्ज करने के लिए हमें भोजन की जरूरत पड़ता है। ऐसे में बहुत सारी चीजें ऐसी होती है जिनका अगर खाली पेट सेवन किया जाए तो वह हमारे लिए बहुत अधिक फायदे बन जाती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ चीजों का सेवन खाली पेट करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। और इन चीजों की वजह से होने वाला बुरा असर हमारे शरीर पर लंबे समय तक भी रह सकता है। आइए, जानते हमें खाली पेट क्या क्या नहीं खाना चाहिए और क्या क्या खाना चाहिए ।

टमाटर और खट्टा फल जैसे कि संतरा, मौसमी वैसे तो हमारी सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं और हर व्यक्ति को इनका सेवन करना चाहिए। खट्टे फलों में उपस्थित ‘साइट्रिक एसिड’ की वजह से खाली पेट इनका सेवन करने पर पेट में ‘एसिडिटी’ और ‘गैस्ट्रिक’ एवं ‘अल्सर’ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, खाली पेट इनका सेवन ना करें इसकी जगह अगर आप चाहें खाली पेट सेब और तरबूज का सेवन कर सकते हैं।

ज्यादातर केक रात के समय ही काटे जाते हैं। अक्सर लोग बचे हुए केक को अगले दिन सुबह के समय खाते हैं। जिसके अन्दर ब्रेड मौजूद होती है और साथ ही इसमें चीनी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। इसलिए, खाली पेट कभी भी केक नहीं खाना चाहिए।

ब्रेड आदि जैसी दूसरी जितनी भी चीज है जो की पूरी तरह मैदे से बनी होती है। उन्हें भी सुबह के समय खाली पेट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, मैदे से बनी सभी चीजों को पचाने में हमारे पेट को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सुबह खाली पेट में खाने से दिन भर आलस लगा रहता है।खाली पेट आप शहद का उपयोग कर सकते हैं और ये आपके सेहत के लिए काफी मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *