अरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका ने बेटे को क्यों नहीं रखा अपने साथ, यहाँ विस्तार पूर्वक जानिए

आरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका नहीं रखना चाहती थी बेटे को अपने पास, खुद कहा – मुझे डर था की वो…

आरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका नहीं रखना चाहती थी बेटे को अपने पास, खुद कहा – मुझे डर था की वो…

लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। मलाइका ने कई बड़ी फिल्मों में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया है। बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज़ खान से शादी की थी। दोनों की शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती थी। दोनों कलाकारों का एक बेटा भी है। जिसका नाम उन्होंने अरहान रखा है। दोनों अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं।

हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और दोनों ने शादी के 19 साल बाद यानी साल 2017 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद बेटे अरहान की कस्टडी उनकी मां मलाइका अरोड़ा के पास आ गई थी।

बता दें कि मलाइका ने अपने खुलासे में बताया कि जब वो अरबाज़ से तलाक ले रही थी, तब उनके मन में ये था कि वो अरहान की कस्टडी खुद लेंगी। लेकिन उन्हें डर था कि वो अकेले उसका ख्याल कैसे रखेंगी। वो टूट रही थी लेकिन उन्होंने अपने आप को संभाला और फिर अपने बेटे को संभाला।

एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपने बेटे के सामने एक अच्छा उदाहरण रखना चाहती थी। वो हमेशा अपने बेटे को समय देना चाहती थी, क्योंकि वो बड़ा हो रहा था और उसे उनकी जरुरत थी। एक्ट्रेस का कहना है कि वो चाहती थी कि अरहान गलती करे और अपनी गलतियों से ही सीखे। इस समय अरहान विदेश में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

वहीं, अगर बात करें मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ की तो एक्ट्रेस बीते कुछ सालों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों कलाकार वीकेंड्स पर भी साथ में नज़र आते हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया के सहारे भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नज़र आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *