आठ साल पहले पति पर लगाया गया था बीबी की हत्या का आरोप, वापस उसी को घूमते देखा तो उडे होश

आठ साल पहले पति पर लगाया गया था बीबी की हत्या का आरोप, वापस उसी को घूमते देखा तो उडे होश

आठ साल पहले पति पर लगाया गया था बीबी की हत्या का आरोप, वापस उसी को घूमते देखा तो उडे होश

लाइव हिंदी खबर :- इस दुनिया में यदि कोई काम असंभव है तो वो है मर कर वापस जिंदा होना, ऐसा न तो पहले कभी हुआ है और न कभी आगे होगा। हालांकि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में इसी तरह के एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है जहां आठ साल पहले मृत महिला को वापस देखा गया है। ये घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है।सालों पहले जिस महिला के पति पर उसकी बीवी को मारने का आरोप लगा था वो आखिर जिंदा कैसे रह सकती है? ये सवाल सबके मन में चिंता का विषय बना हुआ था।

दरअसल 30 वर्षीय आसमां बीबी को झेलम जिले के फलायन गांव में देखा गया। ऐसा कहा जाता है कि आसमां को उसके पति ने मार दिया था। इस घटना के बाद आसमां की मां ने दामाद इबरार पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था जिसके चलते इबरार को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मुआवजा मिलने पर आसमां की मां ने अपने दामाद के खिलाफ किए गए शिकायत को वापस ले लिया था।

आसमां को देखने के बाद इबरार के परिवार के एक सदस्य ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने आसमां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आसमां ने कुछ ऐसा कहा जो कि वाकई में हैरान कर देने वाला था। आसमां ने कहा कि उसे अहमद नाम के व्यक्ति से प्यार था|

लेकिन उसके घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी इबरार से करा दी। साल 2009 में इबरार से शादी के बाद साल 2010 में वो गायब हो गई। उसने कहा कि वो अहमद से शादी कर दुबई चली गई थी। वर्तमान में छह बच्चों की मां आसमां को अपने किए पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है बल्कि उसका कहना है कि वो अहमद के साथ खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *