इस देश में जिसे चाहे उसे मार देती थी डायनों की सेना, रहस्य से उठा पर्दा तो यह डरावना सच आया सामने

इस देश में जिसे चाहे उसे मार देती थी डायनों की फौज, रहस्य से उठा पर्दा तो ये डरावना सच आया सामने

लाइव हिंदी खबर :- एक कहावत है कि महिलाओं के दिल और दिमाग को पढ़ना नामुमकिन है। एक महिला ही मां का रूप होती है, जो समय आने पर काली मां का रूप भी धारण कर सकती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोगों ने डायन की संज्ञा दे डाली थी। पूरा मामला 17वीं शताब्दी का बताया जाता है। मतलब पूरा मामला आज से करीब 400 साल पुराना है। जिसका प्रभाव आज भी बड़ी ही आसानी से देखा जा सकता है। बता दें कि इंग्लैंड के लंकाशायर में पेंडल हिल नाम की एक जगह है, जो एक पहाड़ी क्षेत्र है।

उस वक्त यहां कुछ ऐसा हुआ था कि अब पेंडल हिल पर लोग आज भी जाने से डरते हैं। जबकि उस समय तो लोग वहां का नाम सुनते ही कांप जाते थे। बताया जाता है कि आज से करीब 400 साल पहले पेंडल हिल्स पर कुछ महिलाओं का आतंक अपने चरम पर था। इन औरतों ने जादू-टोने में महारत हासिल कर रखी थी, जिसकी वजह से लोग इन्हें डायन कहते थे। जानकारी के मुताबिक इस पहाड़ी क्षेत्र में 12 महिलाएं रहा करती थीं, जो जादू-टोने की बादशाह थीं। ये औरतें किसी भी शख्स को पूरी तरह से अपने अधिकार में ले लेती थीं। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी खूबसूरती बताई जाती है।

रिपोर्ट्स बताते हैं कि ये औरतें अपने हुस्न के जाल में फंसाकर अपना काम निकालने के लिए लोगों को मार डालती थीं। पैरानार्मल सोसाइटी की जांच में पता चला कि ये औरतें जादू-टोना करके ही लोगों को मार देती थीं। इंग्लैंड का यह इलाका पर्यटन के लिए काफी शानदार माना जाता है। लेकिन आज भी यहां आने वाले सैलानी पहाड़ी की पैरानॉर्मल गतिविधियों को आसानी से महसूस करते हैं। हालांकि जिन लोगों को इस जगह के बारे में पहले से ही पता है, वे यहां आने से बचते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top