कुर्ती की साइड स्लिट को इस तरह बनाये की आप चले स्टाइल से


Kurti Side Slit Making Ideas

जब भी कुर्ती बनाने को हम देते है तो सबसे नेग्लेक्टेड हिस्सा होता है कुर्ती का साइड स्लिट। क्या आप भी वही करती है जो सब करते है। अगर हां तो आपको शायद यह पता नहीं है क़ि कुर्ती डिज़ाइन में थोड़ा बहुत बदलाव लाकर कितना खूबसूरत इसे बनाया जा सकता है।

छवि फैशन हर पल यही चाहता है क़ि आप स्टैलिस और फैशन में सबसे आगे रहे चाहे वो भारतीय परिधान क्यों न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए ये पोस्ट आपके लिये बनाया गया है।

कुर्ती में सिर्फ कुर्ती का नेक और बाजु डिज़ाइन ही नहीं होता बल्कि साइड स्लिट का भी बहुत महत्व है। अगर आप नीचे दिए गए तस्वीर पर गौर डालेंगे तो आपको पता चलेगा क़ि साइड स्लिट में चेंज लेकर एक कुर्ती को कितना स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

बटन वाली साइड स्लिट

इस तरह के बटन वाली साइड स्लिट आप अपने कुर्ती नेक डिज़ाइन में दिला सकते है। बटन की काज बनाने की जरूरत नहीं। ये बस स्टाइल के लिये है। इस तरह से एक और स्टाइल ऐड हो जाएंगे। आप एक से ज्यादा कुर्ती में ये स्टाइल बनवा सकते है।

kurti side slit design

डोरी वाली ऊपर से लेकर नीचे तक

इस डिज़ाइन को ध्यान से देखे। इस डिज़ाइन को आप अपने नेट वाली कुर्ती या फिर कोई भी पारदर्शी कुर्ती फैब्रिक में दे सकती है। इसके साथ आपको एक छोटा ब्लाउज भी सिलाना पड़ेगा जो आप अंदर पहनेगे। लग रही है न ये कुर्ती डिज़ाइन सबसे अलग और स्टाइलिश।

kurti side slit design

 

डोरी वाली अडजस्टेबले साइड स्लिट

अगर कुर्ती को अपने हिसाब से टाइट और ढीला करना है तो इस तरह का साइड स्लिट आप दिला सकते है। ये स्टाइल तो ऐड करेगा ही और साथ – साथ आपके कुर्ती के साइज को बराबर रखने में मदद भी। इस तरह की कुर्ती डिज़ाइन आजकल बहुत फैशन में है। ऐसा रेडीमेड तो नहीं मिल पायेगा।

kurti side slit design

 

लेस वाली साइड स्लिट

लेस वाली साइड स्लिट के लिये लेस पतला चुन सकते है या तक़रीबन डेढ़ इंच चौड़ा। इस तरह से आप अपना साइड स्लिट और नेक सजा सकते है। पंजाबी सूट में लेस का उपयोग बहुत देखने को मिलता है। लेस से सूट की सुंदरता बढ़ जाती है। अगर फैब्रिक प्लेन है तो इस तरह का साइड स्लिट आप दे सकते है।

kurti side slit design

पर्ल वाली साइड स्लिट

अगर कोई स्टाइलिश साइड स्लिट डिज़ाइन चाहिए तो पर्ल लगा सकते है। हाफ पर्ल पैटर्न आते है जिन्हे बस ग्लू से चिपकाना होता है। वो आप भी कर सकते है बुटीक वाले को बोलने की जरूरत नहीं। रेड, ऑरेंज, येलो, एंड और ब्लैक प्लेन सूट में वाइट पर्ल साइड स्लिट बहुत ही बढ़िया दिखेगा।

kurti side slit design

 

चौड़ी बॉर्डर वाली साइड स्लिट

अगर आपका कुर्ती और पजामा का कलर कंट्रास्ट करता है तो इस तरह का साइड स्लिट डिज़ाइन दे सकते है। ध्यान रहे की आपको सलवार का कपड़ा ही लगाना है। इस तरह से मिक्स मैच कलर कॉम्बिनेशन बनेगा। आप पाइपिंग भी डलवा सकते है वो भी बहुत अच्छा लगेगा।

kurti side slit design

थ्री बटन वाली मैचिंग स्लिट

ये वाली स्लिट डिज़ाइन तो मेरी फेवरेट है। अगर जीन्स के साथ कुर्ती पहन रहे है तो इस तरह का साइड स्लिट दिला सकते है। ये हाई स्लिट पैटर्न बहुत ही स्टाइलिश लगेगा। अगर आप कुर्ती को पाजामे के साथ पहन रहे तब भी ये साइड स्लिट बहुत जमेगा।

kurti side slit design

अगर रहना है स्टाइल में सबसे आगे तो कुर्ती के साइड स्लिट को इस तरह बनवाये क़ि एक और स्टाइल ऐड हो जाए। अगर आईडिया नहीं मिल प् रहा है किस तरह तो यहाँ पे क्लिक करे और देखे।

Image Credit- Pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top