डोले बनाना चाहते हैं तो खाएं दाल-चावल, जानें इसके फायदे

डोले बनाना चाहते हैं तो खाएं दाल-चावल, जानें इसके फायदे

हेल्थ कार्नर :-   आज कल हर कोई फिटनेस के प्रति जागरूक होता जा रहा है| हर कोई अच्छी बॉडी और सिक्स पैक एब्स पाने की इच्छा रखता है| पर जनाब इसके लिए मेहनत और अच्छी डाइट दोनों की जरूरत पड़ती है| हम भारतियों का मुख्य भोजन है रोटी सब्जी और चावल| तो क्या इनसे भी अच्छी बॉडी बनाई जा सकती है? आज हम दाल चावल के बारे में बात करेंगे| दाल चावल तो हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाता है| तो मसल बिल्डिंग में ये कैसे सहायक है आइये बात करते हैं| उससे पहले जानते हैं इसमें है क्या|

डोले बनाना चाहते हैं तो खाएं दाल-चावल, जानें इसके फायदे

दाल

हम भारतीय घरों में दाल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है| दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है| यहाँ हम सभी तरह की दालों की बात करेंगे| चाहे दाल कोई भी हो फायदा सबका एक जैसा है|भारतीय घरों में हम दाल बनाने के लिए हम इसमें घी मसालों और सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं| तो आइये बात करते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में| यहाँ हम 1 कप पकी दाल की बात करेंगे|

  • प्रोटीन – लगभग 18 ग्राम
  • कार्ब्स – लगभग 45 ग्राम
  • फैट – लगभग 15 ग्राम

चावल (सफ़ेद)

चावल भी हम भारतियों के घरों में आसानी से मिल जाता है| हमारे भोजन का मुख्य अंग भी चावल ही है| उत्तरी भारत में इसका इस्तेमाल कम होता है पर दक्षिण भारत में यह ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है| आइये बात करते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में| यहाँ हम एक कप पके चावल की बात करेंगे|

  • प्रोटीन – लगभग 4 ग्राम
  • कार्ब्स – लगभग 45 ग्राम
  • फैट – लगबग 05 ग्राम

कैसे है मसल बिल्डिंग में फायदेमंद

अब यदि हम बात करें कि मसल बनाने के लिए हमें प्रोटीन की आवश्यकता तो होती ही है दाल और चावल में हमें लगभग 22 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा और कार्ब्स 90 ग्राम है|

यानी प्रोटीन और कार्ब्स की रेश्यो यहाँ 1: 4 हो जाती है जो कि मसल बिल्डिंग के लिए काफी अच्छी है|

यदि आप ब्राउन राइस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको और भी ज्यादा फायदा मिल सकता है| पर यह फैट कम करने वाले लोगों के लिए सही नहीं है|

यहाँ गौर करने वाली बात यह भी है कि दाल के अन्दर हमें कम्पलीट प्रोटीन नहीं मिल पाता| कम्पलीट प्रोटीन 20 एमिनो एसिड से मिल कर बनता है|

दाल के अन्दर 1 एमिनो कम है| और वो एमिनो हमें चावल में ज्यादा मिलता है| तो दोनों को मिलाना बेस्ट आप्शन बन जाता है| आप दिन में एक बार दल चावल पर लिमिट में खा सकते हैं यदि आप मसल बिल्ड करना चाहते हैं तो| फैट घटाने वाले लोग इस से दूर ही रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *