दो मुहें बालों से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये आसान उपाय

दो मुहें बालों से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये आसान उपाय

हेल्थ कार्नर :-   बालों की समस्या आजकल आम हो गई है| किसी के बाल झड़ते हैं तो किसी के बाल सफ़ेद हो रहे हैं| किसी के दो मुहें बाल हैं तो किसी को रूसी की समस्या है| बालों की समस्या आजकल बच्चों में भी देखी जा रही है| कई लोग तो उम्र से पहले हो रहे सफ़ेद बालों को लेकर परेशान रहते हैं| दो मुहें बाल भी आजकल हर किसी की समस्या बनते जा रहे हैं| तो आखिर ऐसा क्या किया जाए कि यह समस्या जड़ से ही ख़त्म हो जाए| आइये बात करते हैं घरेलु उपायों के बारे में|

दो मुहें बालों से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये आसान उपाय

केमिकल का कम इस्तेमाल

बहुत से लोगों को देखा गया है कि रोजाना शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं| शैम्पू में मौजूद केमिकल बालों को तो नुक्सान पहुंचाते ही हैं साथ ही साथ दो मुहे बालों का कारण भी बनते हैं| ऐसे में नया तो आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल करें या फिर साधारण शैम्पू को कम इस्तेमाल करें|

कम तेल लगाना

आज कल लोग चिपचिपाहट के चलते बालों में तेल नहीं लगाते या फिर न के बराबर ही लगाते हैं| ऐसा करने से बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और बाल दो मुहे बन जाते है| तेल न लगाने से बालों में रूसी की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है|

पपीते से मिलेगी मदद

आप पपीते के गूदे को दही में मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना लें| अब इए बालों पर लगायें| थोडा समय रखने के बाद किसी आयुर्वेदिक शैम्पू से धो दें| दो मुहे बाल कम करने में मदद मिलेगी| ऐसा हफ्ते में एक बार करते रहे| जरूर फायदा मिलेगा|

चम्पी करना है जरूरी

बालों में तेल की रोजाना मालिश भी बहुत जरूरी है| आप हफ्ते में एक या फिर दो बार हलके हाथों से सर की मसाज करें| इसके लिए आप किसी अच्छे तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं| चम्पी करने से आपके बाल भी मजबूत होंगे तथा दो मुहे बालों की समस्या भी कम होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *