धोनी को दसवीं कक्षा में मिले थे इतने मार्क्स, खुद किया खुलासा


महेंद्र सिंह धोनी भारत और दुनिया के एक महान क्रिकेटर रहें हैं जिनको भारतीय क्रिकेट का सबसे महान कप्तान माना जाता है और दुनिया के वो एक सफल विकेटकीपर रहें हैं.

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो अभी भी आईपीएल खेलते हैं और लोग आज भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं और उनपर अपनी जान छिड़कते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के मैदान के बाहर अलग अलग बिजनेस कर रहें हैं और वो कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं जिसकी काफी चर्चा होती हैं.

अब महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में अपने दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के मार्क्स बताए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि,” मेरे पिताजी को लगता था की मैं पास नहीं हो पाउंगा और उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन मुझे दसवीं कक्षा में 66 प्रतिशत मिले तो बारहवीं कक्षा में 57 प्रतिशत मिले थे.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top