बस करना होगा ये काम, तुलसी के पत्ते आपको बना सकते हैं धनवान

बस करना होगा ये काम, तुलसी के पत्ते आपको बना सकते हैं धनवान

बस करना होगा ये काम, तुलसी के पत्ते आपको बना सकते हैं धनवान

लाइव हिंदी खबर :-हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु का बहुत ही प्रिय है। भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूज्यनीय माना जाता है, धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं।

माना जाता है कि तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खांसी, आदि रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जहां तुलसी का एक भी पौधा होता है, वहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश निवास करते हैं। यही कारण है कि हर शुभ काम में इसे शामिल किया जाता है।

इसके अलावा तुलसी का पत्ता हम लोगों को कई प्रकार से भी मदद करता है। अगर आप पैसों की समस्या से परेशान हैं या आपके घर में नकारात्मक शक्तियां मौजूद हैं तो तुलसी का कुछ उपाय कर के समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपाय के बारे में…

अगर आपके घर में नकारात्मक शक्तियां मौजूद है, तो सोने से पहले अपने तकिए के नीचे तुलसी के पांच पत्ते रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी।

अगर पति-पत्नी के बीच बिल्कुल भी नहीं बन रही है तो वे अपने पास तुलसी के पांच पत्तों को रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच झगड़ा समाप्त हो जाएगा। ध्यान रखें कि हर 24 घंटे के बाद उस पत्ते को जरूर बदलें। ये उपाय आपको लगातार 21 दिनों तक करना होगा। पुराने पत्ते को जल में प्रवाहित कर दें।

अपनी मनोकामन पूर्ण करने के लिए तुलसी के पांच पत्तों को एक लाल कागज में लपेटकर पूजा के स्थान पर रख दें और पूजा करें। पूजा करने के बाद इन पत्तों को अपने मन की इच्छा बताएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएंगी और सोई हुई किस्मत जाग जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *