सिक्स पैक एब्स पाने के लिए न्यूट्रिशन गाइड, जाने अभी आप

हेल्थ कार्नर :-   फिटनेस से प्यार करने वाले लोग फिट और स्वस्थ रहने का महत्व जानते हैं। बहुत से लोग सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए हर दिन मेहनत करते हैं। हालांकि जिम जाकर घंटों तक वर्कआउट करना सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए काफी नहीं है। स्वस्थ तरीके से सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए आपको उचित और पोषित आहार लेने की जरुरत होती है। आमतौर पर ज्यादातर लोग सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं। हालांकि, यह स्वस्थ तरीका नहीं है। इसलिए, आपको स्वस्थ तरीके से सिक्स पैक एब्स पाने के लिए अपने आहार और पोषण पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं सिक्स-पैक एब्स बनाने के लिए पोषण से जुड़े कुछ टिप्स।

सिक्स पैक एब्स पाने के लिए न्यूट्रिशन गाइड, जाने अभी आप

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये पोषक तत्व

  • प्रोटीन
  • फैट
  • सीमित सोडियम
  • कैलोरी
  • एल्कोहल छोड़े

प्रोटीन

सिक्स पैक एब्स के लिए उचित पोषण और स्वस्थ आहार की आवश्यकता होती है।

किसी भी व्यक्ति को सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए सबसे जरुरी पोषक तत्व प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आपको अपने वजन के अनुसार रोजाना प्रोटीन की सही मात्रा का सेवन करना चाहिए। मसल्स बनाने के लिए दैनिक रुप से अपने शरीर के एक किलोग्राम वजन पर आपको 2 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है।

फैट
हेल्दी फैट का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा, फैट आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप अस्वस्थ भोजन करने से बच जाते हैं।

सोडियम

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए सोडियम के सेवन को सीमित करें।

सोडियम शरीर में वॉटर रिटेंशन को नियंत्रित करता है। जो लोग पहले से ही दुबले हैं, उन्हें सोडियम के सेवन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, जो लोग अपने शरीर को आकार देना चाहते हैं उन्हें सोडियम के सेवन को सीमित करना चाहिए।

कैलोरी
जब आप वर्कआउट नहीं कर रहे हैं तो आपको कम कैलोरी का सेवन करना चाहिए। वहीं वर्कआउट करते समय आपको अधिक कैलोरी का सेवन करना चाहिए। इसलिए अपनी दिनचर्या के अनुसार आपको कैलोरी की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।

एल्कोहल छोड़े
एल्कोहल का सेवन शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर देता है। यह हार्मोन मसल्स बिल्ड करने के लिए आवश्यक है। इस कारण शरीर से फैट कम करना मुश्किल हो जाता है। एल्कोहल का अधिक सेवन पाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। इस प्रकार, फैट, प्रोटीन और कार्ब्स पेट में जमा होने लगते हैं। इसलिए आपको एल्कोहल से पूरी तरह से बचना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top