अगर आपकी आंखों से पानी गिरता है, तो इन उपायों को करें

80

हेल्थ कार्नर :-    आंखें अनमोल रतन होती हैं जो प्रभु ने हमें दी है आंखों की वजह से आप पृथ्वी पर रह कर पर्यावरण की हरियाली को देख सकते हैं और उसका लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन क्या होगा जब आपकी आंखें खराब होने लगेंगी क्योंकि आज का वक्त कुछ ऐसा ही चल रहा है, जिसमें छोटे छोटे बच्चों के आंखों में चश्मा लग गया है।

Advertisement
  • कुछ लोगों की आंखों में से पानी गिरता रहता है जिसकी वजह से उनको कम दिखने की शिकायत होती जा रही है। दोस्तों आंखों से पानी गिरना बहुत बड़ी समस्या है यह अक्सर ज्यादातर कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से होता है। दूसरा मोबाइल पर काम करते वक्त भी आंखों से पानी आने लगता है। तो आज हम इसी समस्या का निवारण करने जा रहे हैं।

अगर आपकी आंखों से पानी गिरता है, तो इन उपायों को करें

ठंडा पानी

  • आंखों के लिए ठंडा पानी अमृत के समान बताया गया है। सुबह उठकर के ठंडे पानी से अपनी दोनों आंखों को धोना चाहिए, क्योंकि रात भर सोने से हमारी आंखों में कीचड़ जम जाता है। और जब ठंडे पानी आंखों में जाता है तो उससे आंखें स्वस्थ और तरोताजा हो जाती हैं। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं।

सब्जियों का सूप

  • हरी सब्जियों का सूप पीने से आंखे हेल्दी हो जाती हैं। क्योंकि हरी सब्जियों में विटामिंस और मिनरल्स का समावेश होता है इसके अलावा इसमें विटामिन ए मिलता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

बेकिंग सोडा

  • एक गिलास गरम पानी में बेकिंग सोडा एक चम्मच डालें अब इस पानी से अपनी आंखों को धोना चाहिए ऐसा करने से आपकी आंखों से आंसू या पानी आना बंद हो जाएगा।

नारियल का तेल या जैतून का तेल

  • नारियल या जैतून का तेल थोड़ा सा अपने हथेली में लेकर आंखों के चारों तरफ लगाएं ऐसा करने से आंखों को आराम पहुंचती है और आंसू आना बंद हो जाते हैं।

नमक

  • नमक का प्रयोग आंखों के लिए फायदेमंद होता है। एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर अपनी आंखों की सिकाई करें। ऐसा करने से आंखों को आराम पहुंचता है।