अश्वगंधा खाने से होंगे 10 बड़े फायदे

अश्वगंधा खाने से होंगे 10 बड़े फायदे

हेल्थ कार्नर :-    अश्वगंधा प्राचीन काल से ही भारत मे एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा हैं। अश्वगंधा का उपयोग चीनी चिकित्सा पद्धति में भी होता आ रहा हैं। इसका नाम इसके जड़ो से आने वाली गोड़े जैसी गंध के कारण पड़ा है। अश्वगंधा के नियमित सेवन से कई रोगों से बचा जा सकता हैं तो आइए जानते हैं इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे।

Advertisement

अश्वगंधा खाने से होंगे 10 बड़े फायदे

1. आलस और थकान को दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोजाना एक गिलास गर्म दूध के साथ एक चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण लेना फायदेमंद होता हैं।

2. अश्वगंधा का सेवन करने से जल्दी बुढापा नहीं आता, इसके सेवन मन शांत रहता हैं और शरीर में स्फूर्ति बढ़ती हैं।

3. नींद न आने पर एक चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण रक गिलास गर्म दूध के साथ पीने से नींद अच्छी आती हैं।

4. शरीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। यह सभी प्रकार की दुर्बलता को दूर करता हैं।

5. दुबलापन दूर करने के लिए एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण के साथ एक चम्मच शतावरी का चूर्ण लेने से दुबलापन शीघ्र ही दूर हो जाता हैं।

6. महिलाओं की शरीरिक कमजोरी और दुर्बलता को दूर करने के लिए अश्वगंधा का नियमित सेवन करना चाहिए।

7. तनाव और अवसाद को फर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना लाभकारी रहता हैं।

8. एक शोध के अनुसार अश्वगंधा का सेवन करने से जोड़ो का दर्द और सूजन में जल्द ही आराम मिलता हैं। इसका सेवन करने से हाथ-पैर के जोड़ो का दर्द शीघ्र ही समाप्त होने लगता हैं।

9. अश्वगंधा का सेवन करने से बालों के घिरने और समय से पूर्व ही सफेद होने की समस्या से मुक्ति मिलती हैं।

10. अश्वगंधा त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता हैं साथ ही स्किन की झुर्रियां भी खत्म करता हैं।
अश्वगंधा का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *