हेल्थ कार्नर :- आंवला के आयुर्वेद में बहुत से गुण बताएं गए हैं जो कई घातक रोगों के निदान में कारगर साबित होते हैं। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को उम्रभर स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। वैसे तो आंवला का कई प्रकार सेवन के किया जा सकता हैं जिनमे आंवला जूस, आंवला चूर्ण, आंवला अचार आदि शामिल हैं। लेकिन जंहा आंवला जूस पीने में थोड़ा कड़वा होता हैं वंही आंवला चूर्ण का खट्टापन और तीखापन मुहं के स्वाद को कसेला बना देते हैं। इसलिए आंवला मुरब्बा का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं। इससे मुंह का स्वाद नहीं बिगड़ता। आंवल मुरब्बा खाने से वही फायदे होते हैं जो आंवला जूस पीने और आंवला चूर्ण लेने से। तो आइए जानते हैं आंवला मुरब्बा के सेहतमंद फायदे।
- बड़ी खुशखबरी मोदी गवर्नमेंट दे रही है एक करोड़ तक का लोन क्लिक कर कर जानेक्लिक करे
- दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां तुरंत करें आवेदन क्लिक करके जाने क्लिक करे
- रोज खाएं यह 3 चीज, चश्मा कभी नहीं लगेगा क्लिक कर जानें पूरी खबर
1. आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। अगर बाल समय से पूर्व सफेद होने लगे या झड़ने लगे तो प्रतिदिन दिन में दो बार आंवला के मुरब्बे का सेवन करें। इससे बालों की सभी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।
2. अक्सर बुखार होने पर मुंह का स्वाद बिगड़ जाता हैं कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती। इसके लिए आंवला के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए इससे भूख ज्यादा लगेगी और मुंह का बिगड़ा स्वाद भी ठीक होगा।
3. दांतों के रोग दूर करने के लिए आंवला मुरब्बा का सेवन करना चाहिए। इससे दांतों का इनेमल मजबूत होने के साथ ही कैविटी और दांतों का पीलापन दूर होता हैं।
4. प्रतिदिन आंवला का मुरब्बा खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। आंवला में विटामिन की भरपूर मात्रा होती हैं जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।
5. कब्ज की समस्या होने पर सुबह खाली पेट दो से तीन आंवला (मुरब्बा) का सेवन करें इससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या से शीघ्र ही राहत मिलेगी।
6. शरीर मे ग्लूकोज की कमी होने पर प्रतिदिन आंवल मुरब्बा का सेवन करना चाहिए। मुरब्बे से शरीर को उचित मात्रा में ग्लूकोज मिलता हैं इससे रक्त भी पतला होता हैं।
7. आंवला मुरब्बा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैं। आंवला में पाएं जाने वाले पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन पर नियंत्रण रखते हैं।
8. प्रतिदिन आंवला या आंवला मुरब्बा का सेवन करने पर बेड कोलेस्ट्रॉल घटता हैं। इसके साथ ही आंवला मुरब्बा का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता हैं।