ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। भूमिपुत्र मंगल का मीन राशि में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इस प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत बदलेगी वहीं कुछ राशियों को इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह इस राशि में 5 फरवरी तक रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए काफी अच्छा समय आने वाला है। खासकर मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए, क्योंकि इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इसके अलावा आइए पंडित जी के अनुसार जानते हैं सभी राशियों पर मंगल का प्रभाव कैसा पड़ने वाला है।
- अगर आप भी चाय पीते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना कहीं देर ना हो जाये क्लिक करे
- बुढ़ापे तक रहना चाहते हैं जवान तो दूध में मिलाकर करे इस चीज का सेवन…! क्लिक करे
- लौकी की सब्जी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें, वरना जीवन भर पछताओगे क्लिक करे
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए मंगल राशि परिवर्तन बहुत शुभ असर डालेगा। मंगल के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है और आपकी धन की स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। बात करें आपके करीयर की तो आप इस परिवर्तन के दौरान कोई नया कार्य शुरु कर सकते हैं। ध्यान रखने की बात है की इस दौरान आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन विचारों के परिवर्तन की तरफ मोड़ सकता है। इस दौरान आपके विचार आध्यात्म के प्रति परिवर्तित हो सकते हैं। मंगल के प्रभाव से इस राशि के जातकों की आय भी बढ़ेगी। इस दौरान आप न्यायीक फैसले आसानी से ले सकते हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला है। आपके करियर में सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं। इस दौरान अपनी मेहनत से अथाह धन अर्जित करने में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी राशि के जातकों को अच्छी सेहत व आर्थिक वृद्धि होगी।
कर्क राशि : इस राशि के जातकों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस हर काम में सफल होने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस परिवर्तन के दौरान आपको मंगल से मिलाजुला असर देखने को मिलेगा इसके साथ ही पंडित जी सलाह देते हैं की आप अशुभ फलों से बचने के लिये अपने से बड़ों का सम्मान करें।
सिंह राशि : मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक उन्नति में रूकावटें आ सकती है, थोड़ा संयम रखें। इस दौरान आशानुरूप खुशियां नहीं मिलेंगी। लेकिन मिलेगी जरुर। आपके लिए सलाह है की जरूरतमंदों को भोजन कराएं, मंगल के बुरे प्रभाव कम होंगे।
कन्या राशि : मंगल के इस गोचर से स्टूड़ेंट्स को बहुत अधिक लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपकी धन-संपदा में खासी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं धार्मिक कार्यों में रूची देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जीवन में तरक्की के लिए कई मौके मिलेंगे।
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल के राशि परिवर्तन का आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहना चाहिए। संतान सुख इस समय थोड़ा कष्टदाई हो सकता है। इस दौरान समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कन्याओं को दान दक्षिणा दें।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों लिए इस दौरान करियर में सफलता के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी जानकर से सलाह लेकर आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।
धनु राशि: आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। भूमि-भवन का लाभ मिलेगा। इस दौरान आप सतर्कता के साथ काम करें तो बेहतर होगा। जातक को संतान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि जातक नौकरी की तलाश में है, तो यह समय शुभ होगा। उपाय के लिए आप मंगल चंडिका स्त्रोत पढ़ें, लाभ होगा।
मकर राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह समय जीवन में कई उतार चढ़ाव लेकर आएगा। दूसरों से अपने काम पूरे करवाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको कोई अल्प रोग हो सकता है। मंगल के अशुभ प्रभाव खत्म करने के लिए आप नारंगी रंग का सुगन्धित रूमाल आपनी जेब में रखें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन आर्थिक जातकों के लिए यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। जातक को कोर्ट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि : मंगल का राशि परिवर्तन के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है। यदि कुंडली में मंगल बली है, तो शुभ फल देगा अन्यथा अशुभ फल देगा। यदि इस राशि के जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह इनके लिए शुभ समय है।