इस सप्ताह 3 राशियां रहेंगी बेहद लकी, मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत से भरेंगी झोलियां

इस सप्ताह 3 राशियां रहेंगी बेहद लकी, मां लक्ष्मी की कृपा से धन से भरेगी झोली

लाइव हिंदी खबर :- राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :यह सप्ताह मिलाजुला फल प्राप्त होगा, कभी दूसरों के व्यवहार से अप्रसन्नता होने पर क्रोध से भर जाएंगे तो कभी किसी सहयोगी के अच्छे व्यवहार से प्रसन्नचित्त और प्रफुल्लित होंगे। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। पैतृक कारोबार से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको अनुकूल वातावरण देखने को मिलेगा जिससे हार्दिक खुशी होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम विवाह के बंधन में बंधने के आसार हैं। कुंवारों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें‌‌। कफ और पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं‌‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :नौकरी पेशा से जुड़े लोग सोचे गए कार्यों को कर पाने में सक्षम रहेंगे। बिज़नेस करने वालों को पार्टनर की बातों पर भरोसा रखना होगा, दूसरे के बहकावे में आकर उनका विश्वास खो सकते हैं। बेहतर है कि भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है।

प्यार के विषय में : आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है।

करियर के विषय में : करियर क्षेत्र में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से बात कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :इस हफ्ते आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान करेगा। सबके बीच आप की छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।

प्यार के विषय में : अविवाहित जातकों को अच्छा प्रपोजल आ सकता है। कोई भी जवाब देने से पहले अच्छे से विचार कर लें।

करियर के विषय में : व्यापार के क्षेत्र में किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार होगा।

हेल्थ के विषय में : जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या हो व अधिक सचेत रहें, सिर में दर्द परेशान कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :इस सप्ताह आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक खत्म हो जाएगा। माता-पिता से संबंध मधुर बनाकर चलने होंगे, नहीं तो उनसे छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल काम की गति को और अधिक बढ़ाएगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अनुकूल रहेगी। साथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

करियर के विषय में : आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। इसके साथ छात्रों के लिए भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा गंभीर रहने की जरुरत होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा सप्ताह है, आपको शोहरत और पहचान भी मिलेगी। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने का प्रयास कामयाब होगा। काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है। बेहतर होगा कि आपस में ही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ को लेकर सप्ताह उत्तम रहेगा। रिश्ता मजबूत बनेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रयत्न रंग लाएंगे और विकास के अवसर आयेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने लापरवाही बरती, तो कोई बड़ी बीमारी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपकी सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे, साथ ही आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का भी सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है।

करियर के विषय में : मीडिया या लेखन से जुड़े जातकों को प्रसिद्धि पाने के कई मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो परामर्श अवश्य लें और आप अपने खाने-पीने से परहेज रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :इस हफ्ते आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। इस हफ्ते आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार हैं। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम होने से आपको काफी राहत मिलेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट आपके इंतजार में है।

करियर के विषय में : किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :इस सप्ताह आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। आपका कोई कठिन कार्य भी सरलता से पूरा हो सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ को लेकर कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

करियर के विषय में : निवेश के नजरिए से सप्ताह अच्छा रहेगा और लाभ में बढ़ोतरी होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान को रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :इस हफ्ते अपने क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में हो जाएंगी। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी, लेकिन आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा होने के आसार हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ को लेकर समय काफी बेहतरीन रहने वाला है।

करियर के विषय में : अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहे। किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :यह सप्ताह शानदार रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। यदि आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है तो लाभ मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजनाएं आपने बनाई थी, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रुप से भाई बहनों के साथ सप्ताह मजेदार गुजरने वाला है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह लव लाइफ के लिए स्पेशल रहेगा। अपने सुख से अधिक एक-दूसरे की खुशी का ध्यान रखेंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सुबह जल्दी उठने की आदत डालें, आपकी सेहत में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :यह सप्ताह शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेवा करना और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने से आपका भाग्योदय हो सकता है। अगर आपको शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतें हैं तो जल्द से जल्द से छुटकारा पाने का प्रयास करें।

प्यार के विषय में : पार्टनर का बर्ताव आक्रामकता की हदें पार करने लगेगा। आप पर उनका गुस्सा बरसेगा।

करियर के विषय में : व्यावसायिक प्रगति के लिए सप्ताह अनुकूल है।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं जाने वाला है। सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। कामकाज को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। मीडिया और संपर्क सूत्रों से संबंधित गतिविधियों में ध्यान दें। निश्चित ही आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है।

प्यार के विषय में : किसी तीसरे की वजह से लव लाइफ में गलतफहमी पैदा हो सकती है, अन्य पर विश्वास न करें।

करियर के विषय में : मीन राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस हफ्ते आप डाक्टर के पास भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *