ऐसे सफेद हो जाएंगे पीले दांत

124

हेल्थ कार्नर :-   आजकल की लाइफ स्टाइल में प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। उसके पास इतना समय नहीं है कि वह अपने शरीर पर ज्यादा से ज्यादा समय देकर शरीर को स्वस्थ बना सके।

Advertisement
  • इसी बीच वह उल्टा सीधा खाता रहता है जो उसकी दातों में जाकर चिपक जाता है और दांतों में पीलापन ले आता है। इसलिए अपने दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए वह दिन में दो बार ब्रश करता है परंतु उससे उसके दातों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसीलिए आज हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। जिसको आजमा कर आप अपने दातों को मोतियों जैसा सफेद बना सकते हैं आइए जानते हैं।

ऐसे सफेद हो जाएंगे पीले दांत

सेब

  • दांतों में पीलापन हो जाने से आपके दांत खराब लगने लगते हैं। इसीलिए आपको दांतो के पीलापन हटाने के लिए सेब का एक टुकड़ा लेकर अपने दांतो पर रगड़ना चाहिए या फिर आपको रोजाना एक सेब खाना चाहिए। ऐसा करने से आपके दांतो का पीलापन दूर होने लगेगा।

बेकिंग सोडा

  • पीलापन हटाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा कारगर होता है। इसके लिए आपको खाना खाने के बाद और ब्रश करने के बाद आपको बेकिंग सोडा से अपने दांतो को रगड़ना होगा। ऐसा करने से आपके दांतो से पीलापन हमेशा के लिए गायब होने लगेगा और आपके दांत मोतियों जैसे सफेद चमकने लगेंगे।

संतरे के छिलके

  • संतरे में विटामिन सी बहुत ज्यादा होता है जो आपके दांतो को मजबूती प्रदान करता है। इसीलिए आपको संतरे के छिलके को अपने दांतों पर रगड़ना चाहिए। ऐसा करने से दांत सफेद हो जाते हैं और पीलापन दूर होने लगता है। दोस्तों संतरे के छिलके अगर ना हो आप के पास तो नींबू के छिलकों को भी आप इसी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दांतो का पीलापन हटाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके मुंह में सड़न पैदा होने लगेगी। जिसकी वजह से बदबू आएगी और आपको किसी दूसरे के सामने जाने में शर्मिंदगी महसूस होगी।