कच्चे दूध, हल्दी और एलोवेरा से 2 दिन में पाएं कील मुहांसों से छुटकारा

कच्चे दूध, हल्दी और एलोवेरा से 2 दिन में पाएं कील मुहांसों से छुटकारा

हेल्थ कार्नर :-   अनियमित खान-पान, तनाव, और शरीर में हार्मोन के बदलाव के कारण चेहरे पर कील मुहांसों की हो जाते हैं। कील-मुहांसो की समस्या स्त्री और पुरुष दोनों को होती हैं। इससे निजात पाने के लिए बाजर में प्रोडक्ट भी मिलते हैं लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो कील मुहांसों से शीघ्र ही छुटकारा दिलाने में सहायक हैं तो आइए जानते हैं।

Advertisement

कच्चे दूध, हल्दी और एलोवेरा से 2 दिन में पाएं कील मुहांसों से छुटकारा

1. कील मुहांसे होने पर एक चम्मच नींबू के रस में 2 से 3 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर रुई की सहायता से कील मुहांसों पर हल्के हाथों से लगाए और कुछ देर बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। ऐसा 2 से 3 दिन करने पर कील मुहासों से शीघ्र ही छुटकारा मिलता है। नींबू चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करता हैं।

2. एक चम्मच दालचीनी पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाकर लेप बनाएं और और रात को सोते समय चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं इससे शीघ्र ही कील मुहासों की समस्या दूर होगी।

3. चेहरे पर कील मुहांसे होने पर 2 चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर कील-मुहांसो पर लगाएं। इससे कील मुहांसों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

4. दो चम्मच दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर एक बूंद नींबू के रस की डालकर अच्छी तरह लेप बना लें। अब इस लेप को कील-मुहांसों पर रुई की सहायता से लगाकर दो से तीन घण्टों के लिए छोड़ दे। ऐसा दो दिन तक करने पर ही कील-मुंहासे गायब होंगे और निशान भी नहीं पड़ेगा।

5. एलोवेरा जेल या एलोवेरा के ताजे रस में दो बूंद नींबू के रस की मिलाकर दिन में तीन-चार बार कील-मुहांसों और पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे कील-मुहांसों एक से दो दिन में ठीक हो जाते हैं, चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं और त्वचा चमकदार व कोमल बनती हैं।

6. एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर लगाने से कील-मुहांसों से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे पर जमा मैल बैक्टीरिया को दूर करते हैं और चमकदार गोरी त्वचा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *