धन की इच्छा सभी को होती है। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे धन की इच्छा ना हो, सभी लोग धन कमाने के लिए व्यक्ति दिन रात कड़ी मेहनत करता है। क्योंकि धन के बिना भौतिक सुख-सुविधा पूरी नहीं हो सकती। इसलिए धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करना और धन के देवता को प्रसन्न करना बहुत ही आवश्यक है। भगवान कुबेर को धन के देवता माना जाता है। इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि के साथ व्यक्ति के पास अथाह धन दौलत होती है। कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप बहुत असरदार साबित होता है। शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं की यदि कोई निर्धन व्यक्ति पूरे विधि-विधान व तन मन से भगवान कुबेर की पूजा करता है तो वह धनवान बन जाता है। धनपति कुबेर की जिस जातक पर कृपा होती है उस व्यक्ति के धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।
- स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदनकई सालों बाद, होली पर बन रहा है राजयोग, 3 राशि के लोग बन सकते है करोड़पति
अगर आप भी चाय पीते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना कहीं देर ना हो जाये
धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र का करें जाप
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।
मंत्र का जाप करते समय अपने सामने धनलक्ष्मी कौड़ी रखें और दक्षिण की तरफ मुंह करके बैठें। तीन माह तक प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करें। तीन माह पूरे होने के बाद इस कौड़ी को अपनी तिजोरी में रख दें, धीरे-धीरे कुबेर देव की कृपा आप पर होने लगेगी और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। ध्यान रहे इस मंत्र का जाप करते समय नियम बीच में नहीं टूटना चाहिए और न ही किसी को इसके बारे में बताना चाहिए। अगर मंत्र का जाप करते समय थोड़ी सी भी चूक हो जाती है तो ये जाप प्रभावकारी नहीं रहता है।
रावण संहिता के अनुसार भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:। मंत्र का जाप सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।
पूरे दिन में बस एक बार इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर इसका जप लाल चंदन की माला से किया जाए तो ज्यादा शुभ