मेष राशि
सफलता पानी है तो सकारात्मक सोच के साथ काम करें। धैर्य रखें और आशावादी रहें। आमदनी में बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन खर्च बहुत हो रहे हैं। माता लक्ष्मी का पूजन गणेशजी के साथ करें। खीर का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
व्यस्तता भरा दिन रहेगा जिसमें अपेक्षित परिणाम मिलने के चांस बहुत कम है। सिरदर्द और बदनदर्द की आशंका है। पैसे की सुरक्षा के लिए हर जतन करिए। आमदनी कम और खर्च ज्यादा होगा।
मिथुन राशि
सफलता दिलाने वाला दिन जिसमें आप अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। गजब का आत्मविश्वास दिख रहा है जो मनोकामना पूरी कराने में मदद कराएगा। अकस्मात धन लाभ के योग हैं। जेब भरी रहेगी।
कर्क राशि
काम का दबाव रहेगा लेकिन धैर्य रखकर योजना बनाएंगे तो बाजी आपके हाथ में रहेगी। नकारात्मक सोच और विचारों से बचें। अचानक सामने आए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। पैसे में हाथ टाइट रहेगा।
सिंह राशि
खर्च से परेशान औऱ काम के बोझ से बोझिल। आज आप बहुत दुविधा में रहेंगे कि किधर जाएं और क्या करें। लेकिन, प्लान बनाकर चलेंगे तो शाम आपकी होगी। हाथ में पैसा न होने से थोड़ी निराशा रह सकती है।
कन्या राशि
कोई काम शुरू करने से पहले दो बार सोचें जरूर। दिनमान आज अनुकूल नहीं है। बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए। आज अचानक खर्च आ जाने से आपके सामने पैसे का संकट खड़ा हो सकता है।
तुला राशि
कैरियर में सफलता हासिल करने की आपने जिद ठानी है जो आज पूरी हो सकती है। विकास का नया मार्ग मिलेगा। धन का आगमन उम्मीद से ज्यादा हो रहा है। संभव है कि कुछ पैसा बचत में लगाएं। खुश रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आनंद और मस्ती भरा दिन। दोस्तों औऱ रिश्तेदारों के आने से घर में रौनक। बच्चों की उपलब्धि से सीना चौड़ा रहेगा। नई नौकरी हाथ में रहेगी। आमदनी बढ़ेगी जिससे हाथ में इफरात पैसा रहेगा। थोड़ी बचत भी करें।
धनु राशि
आज कुछ अच्छा होगा तो कुछ इच्छा के विपरीत होगा। थोड़ा धैर्य रखकर अपने काम को बेहतर तरीके से करने पर ध्यान दें। खर्च बढ़ेगा, लेकिन बेहतर रहेगा कि दो पैसा अपने भविष्य के लिए बचाकर चलें।
मकर राशि
ज्यादा सोचेंगे तो दिमाग पर जोर पड़ेगा। अच्छा रहेगा कि रिलैक्स रहकर काम करें। बातचीत में सावधानी बरतें और यात्रा को न टालें। कहीं फंसा पैसा वापस न मिलने से निराशा होगी। कुछ पैसा उधार ले सकते हैं।
कुंभ राशि
लक्ष्य हासिल करने में मददगार रहेंगे सितारे। आज कामकाज में आपका कौशल दिखेगा। मां महालक्ष्मी की कृपा से धन पर्याप्त रहेगा। आज कोई इंसेटिव मिल सकता है।
मीन राशि
आज आप काफी सक्रिय रहेंगे जिससे अपना उद्देश्य पूरा कर सकेंगे। सफलता से चहकते दिखेंगे और साथियों के साथ खुशी बांटेंगे। धन खूब आ रहा है। इसका कुछ अंश धर्म-कर्म के काम में लगाएं।