चमत्कारी औषधि है ऐलोवेरा, जानिए इसके 7 गजब फायदे

68

हेल्थ कार्नर :-   एलोवेरा जिसे एक घृतकुमारी और ग्वारपाठा भी कहा जाता है, एक चमत्कारी औषधि है। जिसका सेवन करने पर कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। एलोवेरा में विटामिन ए, बी, ई, फोलिक एसिड, लोहा, तांबा, कैल्शियम, जिंक, सोडियम, क्रोमियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे अनेक तत्व मौजूद होते हैं जो रोगों से लड़ने में शक्ति प्रदान करते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल आज से हजारों वर्ष पूर्व से होता आ रहा है। तो आइए जानते हैं एलोवेरा के स्वास्थ्यवर्धक फायदे।

Advertisement

चमत्कारी औषधि है ऐलोवेरा, जानिए इसके 7 गजब फायदे

1. घुटनों में दर्द होने पर या जोड़ो में दर्द होने पर प्रतिदिन सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस या ऐलोवेरा का सेवन करने पर घुटनों और जोड़ो का दर्द शीघ्र ही गायब हो जाता हैं।

2. चेहरे के कील मुहांसे दूर करने के लिए चेहरे को साबुन से अच्छी तरह धोने के बाद ऐलोवेरा जेल या ऐलोवेरा का ताजा रस चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने पर कील मुहांसे से छुटकारा मिलता हैं।

3. पेट मे दर्द होने पर या कब्ज होने पर दिन में दो बार एक गिलास गुनगुने पानी मे 20 एम एल ऐलोवेरा जूस मिलाकर पीएं इससे पेट दर्द और कब्ज से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं।

4. गठिया रोग होने पर रात को सोते समय मेथीदाना चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करके ऊपर से 20 एमएल ताजा ऐलोवेरा का जूस पीएं। इससे 15 से 20 दिन में ही गठिया रोग दूर होने लगेगा।

5. आंखों के नीचे बने काले घेरे दूर करने के लिए ताजा ऐलोवेरा का काट कर छिलके को उतार लें। अब इस छिलके को आंखों के नीचे बने घेरे पर लगाएं। ऐसा 5 से 7 दिन करने पर काले घेरे दूर होंगे।

6. चर्म रोगों से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह ऐलोवेरा का सेवन करें। इससे सभी प्रकार के चरम रोग दूर होते हैं।

7. बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक कप गुनगुने पानी में ऐलोवेरा जूस और नींबू कार्स मिलाकर पीएं। इससे कुछ ही दिनों में वजन कम होने लगेगा। यह एक रामबाण उपाय हैं।