चीकू के 10 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

चीकू के 10 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हेल्थ कार्नर :-    चीकू एक मीठा और रसीला फल हैं जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता हैं। चीकू में विटामिन ए, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर, फॉस्फोरस, लौह तत्व आदि पाएं जाते हैं। नियमित चीकू का सेवन करने से कई बड़े फायदे होते हैं, तो आइए जानते हैं।

Advertisement

चीकू के 10 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

1. नियमित रूप से चीकू का सेवन करने से आंखे हमेशा स्वस्थ रहती हैं। चीकू में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता हैं जो आंखों के लिए लाभदायक होता हैं इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं।

2. व्यायाम करने वालो को हमेशा चीकू का सेवन करना चाहिए। चीकू में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज पाया जाता हैं जो शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और ताकत देता हैं। इसके सेवन से थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती।

3. चीकू का सेवन करने से कब्ज, एनीमिया, और दस्त जैसी समस्या शीघ्र ही ठीक हो जाती हैं। चीकू में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंतों की समस्याओं में भी राहत देता हैं।

4. चीकू में विटामिन ए, विटामिन बी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी को दूर करते हैं।

5. चीकू में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं।

6. चीकू तनाव और अनिद्रा को दूर करके दिमाग को शांत करता हैं। यह शरीर मे ग्लूकोज और पानी की मात्रा को लेवल बनाएं रखता हैं और निर्जलीकरण से बचाता हैं।

7. चीकू का सेवन करने से कफ और खांसी में आराम मिलता हैं। इसमे पाएं जाने वाले तत्व जमे हुए कफ को जल्द ही बाहर निकाल कर खांसी में राहत देते हैं।

8. चीकू का नियमित सेवन करने से दांतों को इनेमल मजबूत होता हैं और दांतों पर जमा पीलापन शीघ्र ही दूर होता हैं साथ ही दांतो के रोगों से भी बचाता हैं।

9. चीकू का नियमित सेवन करने से त्वचा की नमी बनी रहती हैं और रूखी त्वचा से छुटकारा मिलता हैं।

10. कील-मुहांसे दूर करने के लिए चीकू को पीसकर लेप की तरह चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, इसके बाद चेहरा धो लें। इससे कुछ ही दिनों में कील मुहांसे दूर होंगे और चेहरे चमकदार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *