हेल्थ कार्नर :- गर्मी की वजह से पूरे तन बदन में घमोरियां हो जाती हैं। इसका कारण तेज धूप में कार्य करना और भीषण गर्मी में शरीर मे गर्मी पहुँचाने वाले पदार्थों का सेवन करना जैसे अंडा, मास-मछ्ली, तले हुए खाद्य पदार्थ आदि। इनके सेवन से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती हैं और शरीर से पसीना निकलता हैं जो बाद में घमोरियां का कारण बनता हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सरल उपाय जिससे घमोरियां गायब हो जाएगी तो आइए जानते हैं।
- बड़ी खुशखबरी मोदी गवर्नमेंट दे रही है एक करोड़ तक का लोन क्लिक कर कर जानेक्लिक करे
- दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां तुरंत करें आवेदन क्लिक करके जाने क्लिक करे
- रोज खाएं यह 3 चीज, चश्मा कभी नहीं लगेगा क्लिक कर जानें पूरी खबर
1. घमोरियां होंने पर मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा का रस मिलाकर लेप बना लें और पूरे शरीर पर लगाए। मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती हैं जिससे घमोरियों की जलन से और एलोवेरा चर्म रोगों से राहत दिलाता हैं। इसके रोज इस्तेमाल से दो से तीन दिन में घमोरियां गायब हो जाती हैं।
2. नहाने के बाद नारियल के तेल में कपूर मिलाकर रुई की सहायता से घमोरियो पर लगाने से शीघ्र ही घमोरिया दूर होती हैं।
3. नीम की पत्तियों को एक जग पानी मे उबालकर पानी ठंडा करले उसके बाद एक बाल्टी ठंडे पानी में डालकर स्नान करें ऐसा दिन में दो बार करने पर घमोरियां दो दिन में ठीक हो जाएगी।
4. चंदन को पानी मे घिस कर लगाने से घमोरियों की जलन से राहत मिलती हैं और घमोरियां भी समाप्त हो जाती हैं।
5. एलोवेरा का रस सम्पूर्ण शरीर पर लगाने से घमोरियां और उससे होने वाली जलन शीघ्र ही हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं।
6. घमोरियां हों पर ज्यादा से ज्यादा शरीर को ठंडक पहुँचाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए और गर्म तासीर वाली चीजों से दूर रहना चाहिए।