लाइव हिंदी खबर (लाइफस्टाइल) :- सुनने में जरूर अजीब सा लगे परन्तु ये बात सच है की जब कोई व्यक्ति या महिला एक अच्छा सा परिधान या एथनिक वियर पहन कर बाहर निकलती है तो उसके आत्मविश्वास में कई गुना तक बढ़ोतरी हो जाती है। और इस बात पर अब विज्ञान ने भी मुहर लगा दी है।
एक रिसर्च के अनुसार जब कोई महिला अपने पसंद के कपड़े (डेली रूटीन से हट कर) पहन कर समाज में बाहर निकलती है तो उससे उसके मस्तिक्ष के न्यूरॉन्स सक्रिय हो जाते हैं। जिसके कारण दिमाग में सकारात्मक प्रतिक्रिया होती है और उसका आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस कारण कई बार आपने भी ये महसूस किया होगा की जब भी कोई महिला बहुत खुश होती है तो वो सुर्ख और चटकदार रंग पहना पसंद करती है। इन रंगो की वजह से भी आपके मूड में भी सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है।
इसके उलट अगर कोई महिला बिना किसी कलर कॉम्बिनेशन या बेकार पुराना सा ऑउटफिट पहनती है तो इसका सीधा सा तात्पर्य ये है की वो तनाव में है।