हेल्थ कार्नर :- आजकल हर कोई आंखों की समस्याओं को लेकर परेशान रहता हैं। एक रिसर्च के मुताबिक स्मार्टफोन, लेपटॉप, कम्प्यूटर और बढ़ते प्रदूषण के कारण ज्यादातर लोगों की 20 से 25 साल की उम्र में ही खराब होने लग जाती हैं और कम उम्र में ही आंखों पर चश्मा लगाना पड़ जाता हैं। आंखों की रोशनी कम होने के कई अन्य कारणों में भोजन में विटामिन की कमी और जेनेटिक रीजन भी हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे चुनिंदा टिप्स जिनको अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी पहले जैसी कर सकते हैं और वो भी थोड़े से समय में, तो आइए जानते हैं।
- बड़ी खुशखबरी मोदी गवर्नमेंट दे रही है एक करोड़ तक का लोन क्लिक कर कर जानेक्लिक करे
- दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां तुरंत करें आवेदन क्लिक करके जाने क्लिक करे
- रोज खाएं यह 3 चीज, चश्मा कभी नहीं लगेगा क्लिक कर जानें पूरी खबर
1. आंखों की रोशनी कम होने के पीछे सबसे मूल कारणों में एक हैं सही विटामिन युक्त खानपान। प्रतिदिन विटामिन ए और विटामिन सी युक्त चीजों को भोजन में शामिल जरूर करें। विटामिन ए और सी आंखों की रोशनी को तेजी बढ़ाने में सहायक। इसके लिए दूध, गाजर, कद्दू, आंवला, संतरा, केला, अमरूद आदि चीजों को भोजन में शामिल किया जा सकता हैं।
2. प्रतिदिन सुबह आंवला जूस का पीने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती हैं। इसके लिए नियमित रूप से आंवला जूस की 20 एमएल मात्रा एक कप गुनगुने पानी के साथ लेनी चाहिए। आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती हैं जो आंखों के समस्त विकार दूर करता हैं। यह नेत्र रोगों की एक रामबाण औषधि है।
3. नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ ही आंखों के कई रोग दूर होते हैं। गाजर के जूस में टमाटर का रस मिलाकर पीने से इसके गुण दो गुणा बढ़ जाते हैं। गाजर और टमाटर दोनों ही विटामिन ए का भरपूर स्त्रोत हैं जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद रहता हैं।
4. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं जो आंखों के साथ-साथ सम्पूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक का नियमित रूप से सेवन करने से भरपूर मात्रा में विटामिन ए और कई पोषक तत्त्व आंखों को मिलते हैं। नियमित पालक जूस या कच्चे पालक का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती हैं। यह आंखों के लिए एक रामबाण औषधि है।
5. प्रतिदिन सुबह त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से आंखों के समस्त विकार दूर होते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। प्रतिदिन रथ को सोते समय त्रिफला को एक कप गुनगुने पानी के साथ लेने से भी आंखों की रोशनी बढ़ेगी। त्रिफला में विटामिन ए और विटामिन सी होता हैं।
6. हरे धनिये का सेवन करने से या हरे धनिये का पानी पीने से भी आंखों की रोशनी तेज होती हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के रिग दूर करते हैं।
7. प्रतिदिन अदरक का रस, नींबू का रस और शहद को मिलाकर एक-एक बूंद आंखों में डालने से आंखों की रोशनी शीघ्र ही बढ़ेगी। नींबू में विटामिन सी होता हैं जो नेत्र ज्योति बढ़ाने में फायदेमंद है और अदरक व शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण आंखों के विकार दूर करते हैं।
8. कालीमिर्च, सौंफ और मिश्री को एक समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को नियमित एक चम्मच गर्म पानी के साथ मिलाकर पीएं। ये उपाय नेत्र ज्योति बढ़ाने में सहायक हैं। कालीमिर्च और सोंफ के औषधीय गुण नेत्रों के लिए लाभदायक होते हैं।
9. तुलसी के 4 से 5 पत्तों को नियमित रूप से चबाने से कभी भी आंखों के रोग नहीं होते हैं। तुलसी आंखों को शीतलता प्रदान करके आंखों की रोशनी भी बढ़ाती हैं।
10. शहद से रोजाना आंखों में काजल निकलने से भी नेत्रों की ज्योति तेजी से बढ़ती हैं। आंखे भारी रहने पर या आंखों में सूजन होने पर शहद से आंखों में काजल निकालने से लाभ होता हैं।