दही का सेवन करने से पहले एक बार इसे जरूर पढ़ लें, वरना बाद में पछताएंगे

दही का सेवन करने से पहले एक बार इसे जरूर पढ़ लें, वरना बाद में पछताएंगे

हेल्थ कार्नर :-   दही शरीर को एनर्जी देता हैं साथ ही इससे बॉडी में चिकनाहट भी आती हैं। दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, लेक्टिक एसिड और विटामिन पाए जाते हैं। दही का सेवन करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी महत्वपूर्ण होता हैं ताकि शरीर को इससे कोई साइड इफेक्ट्स न हो, तो आइए जानते हैं।

Advertisement

दही का सेवन करने से पहले एक बार इसे जरूर पढ़ लें, वरना बाद में पछताएंगे

1. जिन लोगो को स्किन प्रॉब्लम और एलर्जी हैं उन्हें दही का सेवन कम ही करना चाहिए। अगर दही सेवन करना ही हैं तो फिर इसमें चीनी मिलाकर करें। यह माइक्रो सर्कुलेटरी चैनल्स को ब्लॉक करता हैं। इसके कारण त्वचा पर खुजली हो सकती हैं। अस्थमा, एसिडिटी, गठिया और एलर्जी पेशेंट को दही का इस्तेमाल बहुत ही कम करना चाहिए।

2. रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह कफ रोगों को उत्पन्न करता हैं। रात के समय दही खाने से सीने में कफ जमने लगता हैं जिसकी वजह से खांसी हो सकती हैं। इसके साथ ही जुकाम, बुखार, एलर्जी व कुष्ठ रोग भी हो सकता हैं।

3. दही को कभी भी फ्रिज से निकाल कर एकदम ठंडा सेवन नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा नॉर्मल टेम्प्रेचर पर ही खाना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती हैं अधिक ठंडा खाने से यह शरीर में गर्मी उत्पन्न करता हैं जिसके कारण पसीना और घमोरियां हो सकती हैं।

4. दही को नमक मिलाकर कभी नहीं रखना चाहिए। बल्कि नमक मिलाकर तुरंत मिलाकर सेवन कर लेना चाहिए। नमक मिलाकर रखने से दही में मौजूद लेक्टिक एसिड खत्म और दही के अन्य गुण नष्ट हो जाते हैं। जिससे एसिडिटी, कब्ज, और स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

5. दही का सेवन चीनी, मूंग दाल, चावल, इसबगोल, और गेंहू की रोटी के साथ करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं जबकि अकेले दही का सेवन करने उतना फायदेमंद नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *