पुण्य से रह जाएंगे वंचित, भूलकर भी पूजा के दौरान इन चीजों को न रखें जमीन पर

पुण्य से रह जाएंगे वंचित, भूलकर भी पूजा के दौरान इन चीजों को न रखें जमीन पर लाइव हिंदी खबर :-गीता में लिखा गया है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। फल अपने आप मिल जाएगा। किसी काम को करने का अपना तरीका होता है, उससे जुड़े नियम होते हैं जिसे हमें फॉलो करना चाहिए। पूजा कर्मों के बारे में भी हिन्दू धर्म शास्तोर्ण में कुछ ऐसा ही उल्लिखित है। यूं तो हम पूजा-अर्चना करते समय अपनी श्रद्धा के अनुसार सब करते हैं लेकिन शास्त्रों की मानें तो पूजा करते समय हमें कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

लोग पूजा करते समय पवित्र पूजन सामग्रियों को सीधा जमीन पर रखकर उन्हें अपमानित करते हैं। ऐसा करने से देवतागाण नाराज होते हैं। तो जानिए पूजा के दौरान किन चीजों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए और बाख जाएं पाप करने से।

पूजा में जमीन पर किन चीजों का जमीन पर रखना न‍िषेध माना गया है, इसका उल्‍लेख ब्रह्मवैवर्तपुराण में क‍िया गया है। यहां जानिए ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार किसी भी पूजन में कौन-कौन सी चीजें सीधे जमीन पर नहीं रखनी चाहिए।

1.  दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक के नीचे थोड़े से चावल रखने चाहिए या लकड़ी के बाजोट पर दीपक रखना चाहिए।

2. पूजा में सुपारी को सिक्के के ऊपर रखना चाहिए। इसे भी कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

3.  शालिग्राम को भी जमीन पर न रखें। बल्‍क‍ि इसे साफ रेशमी कपड़े पर रखना चाहिए।

4. यदि आप पूजा में कोई मणि या रत्न रखना चाहते है तो इसे भी किसी साफ कपड़े पर ही रखें।

5. देवी-देवताओं की मूर्तियां भी कभी फर्श पर नहीं रखी जाती हैं। लकड़ी या सोने-चांदी के सिंहासन या बाजोट पर थोड़े से चावल रखकर उसके ऊपर देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए।

6. देवी-देवताओं के वस्त्र और आभूषण- जमीन पर रखने से गंदे हो जाते हैं। भगवान को हमेशा पवित्र वस्त्र ही अर्पित करने चाहिए इसलिए वस्त्र और आभूषण को भी जमीन पर नहीं रखा जाता है।

7.  जनेऊ को साफ कपड़े पर रखना चाहिए, क्योंकि इसे देवताओं को मुख्य रूप से अर्पित क‍िया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top