लाइव हिंदी खबर :- विश्व में होने वाली सबसे ज़्यादा मौतों में मच्छर भी एक बड़ा कारण हैं। अभी तक आपने मच्छरों से होने वाली बीमारियों में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के बारे में सुना होगा। लेकिन मच्छर के काटने से शरीर का ऐसा हाल भी हो सकता है, आपने कभी सपनों में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल मच्छरों के काटने से एक ऐसी बीमारी भी होती है, जिसके बारे में आपने मुश्किल ही सुना होगा। इस बीमारी के बारे में जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, इतना ही नहीं इस बीमारी से होने वाले नुकसान आपने देख लिए तो दिमाग सन्न रह जाएगा।
बता दें कि मच्छरों के काटने से Elephantiasis नाम की भी एक बीमारी हो सकती है। इस बीमारी की सबसे भयानक बात ये है कि इस बीमारी में आपके शरीर का कोई भी हिस्सा हद से ज़्यादा बड़ा हो जाता है। मच्छरों के काटने से इंसान का पैर हाथी के पैर जैसा हो जाता है, लिहाज़ा इस बीमारी का नाम Elephantiasis पड़ गया है। डॉक्टरों की मानें तो मच्छर काटने के दौरान कीटाणु हमारे खून तक पहुंच जाते हैं। जिससे पैरासाइट वॉर्म्स उत्पन्न होता है जो हमारे शरीर से बाहर निकलने वाले द्रव्यों को ब्लॉक कर देता है। इससे टिशू में सूजन हो जाती है और लगातार बढ़ती रहती है।
इस भयानक बीमारी का ताज़ा मामला अफ्रीकी देश केन्या से आया है। जहां रहने वाले Horace Owiti Opiyo को Elephantiasis ने जकड़ लिया। ओपियो की उम्र अभी सिर्फ 24 साल है। ओपियो की मानें तो जब वह सिर्फ 10 साल का था तो उसने महसूस किया कि उसके प्राईवेट पार्ट में सूजन आ रही है। धीरे-धीरे सूजन इतनी बढ़ी कि ओपियो के टेस्टिकल्स का वज़न 5 किलो हो गया। फिर डॉक्टरों को ओपियो के प्रभावित अंग की सर्जरी करनी पड़ी थी। इसलिए शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के बदलाव को अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिती में हमें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।