प्रतिदिन 1 आंवला खाने से दूर होगी 10 गंभीर बीमारियां

Auto Draft

हेल्थ कार्नर :-   आयुर्वेद में कई आंवला के कई फायदों के बारे में बताया गया हैं। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो त्वचा बालों और दांतों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं। नियमित रूप से कच्चे आंवला का सेवन करने पर दांत मजबूत होते हैं और मसूड़ों से रक्त बहने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। आंवला से कई गम्भीर रोगों से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं, तो आइए जानते हैं आंवला के 10 चमत्कारी फायदों को।

Advertisement

Auto Draft

1. आंवला का नियमित रूप से सेवन करने पर बालों की हर समस्या से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं। बालों में डैंड्रफ, बालों का सफेद होना, बालों का रखा और कमजोर होना आदि। आंवला का जूस या आंवला मुरब्बा का सेवन करने पर जल्द ही फायदा होता हैं।

2. इनडाइजेशन की समस्या होने पर एक कप गुनगुने पानी में 20 एमएल आंवला जूस मिलाकर पीने पर इनडाइजेशन की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।

3. कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द या मरोड़ होने पर आंवला जूस के साथ एलोवेरा जूस मिलाकर पीना फायदेमंद होता हैं। इससे पेट की सभी बीमारियों में लाभ होता हैं।

4. नियमित रूप से आंवला जूस पीने पर त्वचा का निखार बढ़ता हैं। पिम्पल्स और कील-मुहांसो से छुटकारा पाने के लिए आंवला जूस पीना लाभदायक होता हैं।

5. हार्ट डिजीज की समस्या को दूर करने के लिए नियमित आंवला का किसी न किसी रूप में सेवन करना फायदेमंद होता हैं। रोजाना आंवला जूस पीने पर हार्ट ब्लॉकेज दूर होते हैं और हार्ट अटैक जैसी कोई समस्या नहीं होती।

6. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से आंवला जूस, आंवला चूर्ण या आंवला मुरब्बा का सेवन करना चाहिए। ये आंखों की रोशनी को तेजी से बढाने में सहायक हैं।

7. डायबिटीज होने पर प्रतिदिन आंवला का सेवन करने पर ब्लड में ग्लूकोज कक लेवल नियंत्रण में रहता हैं और डायबिटीज का असर भी धीरे-धीरे कम होने लगता हैं।

8. उच्च या निम्न रक्तचाप की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवल का सेवन करना फायदेमंद होता हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता हैं और रक्तचाप नियंत्रण में रहता हैं।

9. आंवला खून की खराबी को दूर करता हैं और सभी प्रकार के चर्म रोगों को दूर करता हैं। इसके सेवन से दाद, खाज-खुजली आदि जल्द ही दूर होते हैं और स्किन सॉफ्ट बनती हैं।

10. दांतों के रोग दूर करने आंवला की बहुत बड़ी भूमिका हैं। आंवला को चबाकर खाने से दांतों में कैविटी, दांतों का पीलापन, झनझनाहट, कमजोर दांत, मसूड़ो से रक्त बहने जैसी सभी समस्याओं का निवारण हो जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *