सिंह
आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। आने वाला समय आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा लगातार बार-बार किया गया प्रयास आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। रिश्तेदारों और मित्रों की मदद भी आपको समय पर मिल सकती है जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न हो जाएगा। अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस राशि के लोगों को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन रहे हैं है। रिश्तों में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है इसलिए अपने रिश्ते को अच्छे से संभाल कर रखें तो इसका फायदा आपको ही मिलेगा।
तुला
आपके कार्य से समाज में और नौकरी के क्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती हैं। कोई व्यक्ति या संस्था आपसे मदद ले सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीदने का विचार हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। राशि वाले लोगों की यात्रा सफल रहेगी। धन का आवक बढ़ सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आपके प्रेम संबंध विवाह मे तब्दील हो सकते हैं।
कुंभ
जीवन में आपकी वर्तमान स्थिति के बारे में आपको कोई संदेह हो सकता है, कुछ छोटा काम शुरू करें और वहां से अपना रास्ता बनाएं। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। घर परिवार में उत्सव आनंद का वातावरण रहेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। हर काम में सतर्कता रखें।
Leave a Reply