भूलने की बीमारी होगी जल्द ही दूर, करें ये रामबाण उपाय

भूलने की बीमारी होगी जल्द ही दूर, करें ये रामबाण उपाय

हेल्थ कार्नर :-    भूलने की बीमारी एक ऐसी खतरनाक बीमारी हैं जो व्यक्ति के दिमाग पर बुरा असर डालती हैं। दिमाग की स्मरण शक्ति के कमजोर होने के कारण छोटी-छोटी बातें भी व्यक्ति भूलने लग जाता हैं। अगर आप भी भूलने की बीमारी के शिकार हैं या कुछ पढ़ा हुआ याद नहीं रह पाता तो घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक रामबाण उपाय जिनकी मदद से आपकी स्मरण शक्ति शीघ्रता से बढ़ने लगेगी, और भूलने की बीमारी जल्द ही खत्म हो जाएगी। तो आइए जानते हैं।

Advertisement

भूलने की बीमारी होगी जल्द ही दूर, करें ये रामबाण उपाय

1. एक से डेढ़ किलो गाजर को कद्दूकस करकें लगभग चार किलोग्राम गाय के दूध में पका लें। उसके बाद इसमें लगभग 250 ग्राम गाय का देशी घी और 50 ग्राम अखरोट गिरी, 5 छोटी इलायची, 50 से 60 ग्राम बादाम को छोटी-छोटी काटकर डाल दें और 10 मिनट तक भूनें। इसके बाद एक कांच के बर्तन में भरकर छांव में रख दें। इस हलवे को प्रतिदिन सुबह 50 ग्राम मात्रा में गाय के दूध के साथ या ऐसे ही सेवन करें। इस हलवे को एक सप्ताह तक सेवन जरूर करें। इससे शीघ्र ही दिमाग की स्मरण शक्ति बढ़ेगी।

2. प्रतिदिन दो अखरोट की गिरी का सेवन करके ऊपर से दूध पी लें इससे याददाश्त शीघ्र ही बढ़ने लगेगी।

3. 5 से 6 बादाम को रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीसकर दूध में मिलाकर पी जाएं इससे दिमाग के सोचने की क्षमता में तेजी से बढ़ती हैं।

4. रोजाना एक चम्मच कलौंजी को पीसकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से याददाश्त बढ़ती हैं। कलौंजी दिमाग की स्मरण क्षमता बढ़ाने में सहायक है इसमें एंटीऑक्सीडेंट, न्यूरॉनप्रोटेक्टिंग, एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण होते हैं जो याददाश्त को बढाते हैं।

5. भूलने की बीमारी दिमाग से जुड़ी होती हैं इसलिए प्रतिदिन ब्राह्मी की पत्तियों को पीसकर रस निकाल कर सेवन करने से दिमाग की सोचने व समझने की शक्ति तेजी बढ़ती हैं। इससे भूलने की बीमारी जल्द ही छूमंतर हो जाती हैं। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य कर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *