मुलेठी के 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुलेठी के 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हेल्थ कार्नर :-    मुलेठी एक अच्छी माउथ फ्रेशनर होने के साथ ही एक बढ़िया आयुर्वेदिक औषधि भी हैं जो कई गुणों से भरपूर होती हैं। मुलेठी एक प्रकार की लकड़ी हैं जिसमे कई आयुर्वेदिक तत्व पाए जाते हैं तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Advertisement

मुलेठी के 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

1. गले मे खरास होने पर मुलेठी का छोटा टुकड़ा मुंह मे रख कर चूसने से गले कि खरास में जल्द ही आराम मिलता हैं।

2. खूबसूरती बढाने में भी मुलेठी काफी लाभदायक सिद्ध होती हैं। चेहरे पर फुंसी होने पर मुलेठी को पीसकर उसमें एक दो बूंद पानी मिलाकर लगाने से फुंसी जल्द ही दूर हो जाती हैं और चेहरे का निखार बढ़ता हैं।

3. मुलेठी को बारीक पीसकर दूध के साथ सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती हैं।

4. मुंह मे छाले होने पर मुलेठी को पीसकर छालों पर लगाएं अथवा मुलेठी का टुकड़ा मुंह मे रखकर चुँसे। इससे मुंह के छाले शीघ्र ही दूर होते हैं।

5. आवाज में भारीपन होने पर या आवाज का कर्कश होने पर मुलेठी को एक कप पानी में उबालकर ठंडा करके पीने से धीरे-धीरे आवाज का भारीपन दूर होता हैं और आवाज में मधुरता आती हैं।

6. पेट मे अल्सर होने पर या पेट दर्द होने पर मुलेठी का सेवन करना चाहिए। इससे अल्सर और पेट दर्द में शीघ्र ही राहत मिलती हैं।

7. त्वचा के जल जाने पर मुलेठी को पीसकर थोड़ा सा पानी मिलाकर लेप बनाएं और जले हुए स्थान पर लगाएं। इससे शीघ्र ही शीतलता मिलती हैं और जलन शांत होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *