भगवान की पूजा करने के बाद उऩ्हें भोग लगाया जाता है। भोग हम व्यंजन या पकवानों का लगाते हैं। पूजा में भगवान को भोग लगाने के बाद उसे सभी लोगों के बीच बांटा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है सभी देवी-देवताओं को अलग-अलग भोजन पसंद है, जी हां जिस प्रकार हमें भोजन में अपनी पसंद की चीज़ देखकर प्रसन्नता होती है हम उसे बड़े ही चाव से खाते हैं उसी प्रकार भगवान की भी अलग-अलग पसंदीदा भोजन होते हैं, जिनसे वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों में सभी देवी-देवताओं के पसंदीदा भोजन के बारे में बताया गया है, आइए जानते हैं कौन से भगवान को क्या पसंद है…..
- अगर आप भी चाय पीते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना कहीं देर ना हो जाये क्लिक करे
- बुढ़ापे तक रहना चाहते हैं जवान तो दूध में मिलाकर करे इस चीज का सेवन…! क्लिक करे
- लौकी की सब्जी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें, वरना जीवन भर पछताओगे क्लिक करे
भगवान श्री गणेश:
समस्त देवों में प्रथमपूज्य भगवान श्री गणेश को मोदक बहुत पसंद हैं। यदि गणेश जी की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाएं। खासकर बुधवार और चतुर्थी के दिन गणपति को मोदक का भोग लगाएं, इससे वे जल्दि प्रसन्न हो जाते हैं।
भगवान भोलेनाथ:
देवों के देव महादेव वैसे तो सिर्फ एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन भगवान शिव को दूध बहुत प्रिय होता है। इसलिए शिव जी की पूजा में उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। भोलेनाथ को सोमवार और शिवरात्रि का दिन बहुत जल्द प्रसन्न किया जा सकता है।
माता लक्ष्मी:
धन की देवी लक्ष्मी जी को चावल और दूध से बने व्यंजन बहुत प्रिय होते हैं। उन्हें शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगाना चाहिए, इससे वे जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
भगवान श्री विष्णु:
भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद होती हैं। गुरूवार के दिन अगर बेसन के लड्डू या गुड से भगवान विष्णु का भोग लगाया जाए तो इससे श्री हरी विष्णु व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
शनि देव:
अगर शनिवार के दिन शनिदेव को काले तिल या सरसों का तेल अर्पित किया जाए तो इससे व्यक्ति को शनिदोष से मुक्ति मिलती है। क्योंकि शनिदेव को काले तिल बहुत पसंद हैं।