‘रोहित शर्मा’ का कमाल, धोनी और कोहली को पछाड़ इस मामले में बनें देश के नंबर-1 कप्तान


विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया गया। रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही भारतीय टीम एक अलग ही अंदाज में नज़र आ रही है। रोहित शर्मा ने 2017 से लेकर अब तक 35 टी-20 मुकाबलों में कप्तानी की है जिसमे उन्हें 29 मैचों में जीत हासिल हुई।

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम का कप्तान बनते ही पूर्व कप्तान धोनी और कोहली के कई रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए है। रोहित शर्मा की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय टी-20 में भारत का जीत प्रतिशत 82.85 है। रोहित शर्मा ने हाल ही भारत के इन दोनों पूर्व कप्तानों का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल कोहली की कप्तानी के टीम इंडिया ने एक साल में 14 टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल की थी तो वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने एक साल में 15 टी-20 मुकाबले जीते थे परंतु अब रोहित शर्मा ने साल 2022 में भारतीय टीम को 16 टी-20 मुकाबलों में जितवाकर कोहली और धोनी के इस रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है।

एक कैलैंडर ईयर में भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दिलाने वाले कप्तान:

महेंद्र सिंह धोनी – 15 जीत – साल 2016

विराट कोहली – 14 जीत – साल 2018

रोहित शर्मा – 16 जीत – साल 2022*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *