शरीर पर बर्फ लगाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शरीर पर बर्फ लगाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हेल्थ कार्नर :-   आजतक आपने बर्फ का इस्तेमाल आइसक्रीम, शर्बत, छाछ, दही, ठंडाई आदि में होता हुआ ही देखा होगा। लेकिन आज हम आपको बता रहें शरीर पर बर्फ लगाने के कुछ ऐसे फायदे जो शायद आपने आजतक नहीं सुने होंगे। जी हां बर्फ लगाकर आप कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं तो आइए जानते हैं।

Advertisement

शरीर पर बर्फ लगाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

1. अक्सर गर्मियों में पसीने और प्रदूषण के कारण चेहरे पर पिम्पल्स निकल आते हैं जो चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए पानी में एक चम्मच तुलसी का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बर्फ जमा लें। जब बर्फ जम तो इससे हल्के-हल्के हाथों से चेहरे की मालिस करें। ऐसा करने पर दो दिन में ही पिम्पल्स दूर होने लगेंगे।

2. अगर शरीर पर कहीं चोट के कारण सूजन हो तो बर्फ से सूजन वाली जगह पर सिकाई करें। इससे सूजन तुरन्त कम होगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।

3. बर्फ चेहरे और हाथों की रंगत को निखारने में सहायक होती हैं। इसके गुणों को और बढ़ाने के लिए पानी में नींबू का रस और एलोवेरा जेल मिलाकर बर्फ जमाएं और चेहरे व हाथों पर लगाएं। इससे हाथ और चेहरा दोनों का रंग साफ होगा।

4. आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए नींबू के रस में बर्फ को डुबोकर डार्क सर्कल्स पर हल्के हाथों से मालिस करें। इससे कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल दूर होंगे और आंखों को ठंडक मिलेगी।

5. बुखार के कारण शरीर और सिर का तापमान बढ़ जाएं तो बर्फ को कपड़े में बांध कर सिर पर शिकाई करें। इससे बुखार भी कम होगा और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहेगा।

6. आग से जलने पर तुरन्त बर्फ से शिकाई करें। इससे शरीर पर फफोले नहीं होंगे और जलन भी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *