इस बार हिन्दी नववर्ष के राजा शनि हैं और मंत्री सूर्य हैं। चैत्र प्रतिपदा के दिन गुड़ी पड़वा पर्व के साथ नवरात्रि भी शुरु हो जाती है। नए साल में किन राशियों पर शनि और सूर्य की सकारात्मक नज़र व नकारात्मक नज़र पड़गी। आइए जानते हैं किन पर बरसेगी इनकी कृपा और किसको भुगतना पड़ेगा इसका बुरा परिणाम…
- अगर आप भी चाय पीते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना कहीं देर ना हो जाये क्लिक करे
- बुढ़ापे तक रहना चाहते हैं जवान तो दूध में मिलाकर करे इस चीज का सेवन…! क्लिक करे
- लौकी की सब्जी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें, वरना जीवन भर पछताओगे क्लिक करे
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और शनि मंगल आपस में शत्रु है। इस वर्ष के राजा शनि और मंत्री सूर्य होने की वजह से मेष राशि वालों को इस साल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप अपने अधिकारियों से न उलझें, वरना आपको हानि झेलनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र और शनि के बीच मित्रता भाव है। इस कारण ये राशि इस साल हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती है। मंत्री सूर्य भी इनके साथ अनुकूल प्रभाव डोलेंगे। यह साल आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध और शनि के बीच सम भाव है। इस कारण इस राशि के लोग इस साल अपने सभी कार्य सिद्ध कर पाएंगे। जो काम सोचे थे वो जरुर पूरे होंगे। बिना बाधाओं के कार्य पूर्ण कर पाएंगे।
कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है। कर्क और शनि के बीच शत्रुता है, इसलिए इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इनके लिए समय सामान्य रहेगा क्योंकि चंद्र और सूर्य की मित्रता है। इस समय में किसी से ज्यादा अपेक्षाएं न करें।
सिंह राशि
इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह हैं। सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। लेकिन इसके बाद भी आपके घर में सुख का माहौल रहेगा। आपके लिए स्थितियां अऩुकूल रहेंगी। दूसरों की मदद से आपके काम पूरे होंगे।
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध और राजा शनि के बीच समान्य भाव रहेगा। जिसके कारण आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। वहीं परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
तुला राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। आपकी राशि के लिए भी ये साल बहुत ही लाभप्रद साबित होगा। आपकी राशि के लोग अपार सफलता प्राप्त करेंगे। मंत्री सूर्य भी लाभ दिलाने वाला रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और उन्नति भी होगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। लेकिन मंत्री सूर्य से मित्रता है। बिना वजह दूसरों के काम में दखल न दें। वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है। अपने काम से काम रखें।
धनु राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु और शनि के बीच सामान्य व्यवहार है। इस लिए आपके लिए भी ये साल सामान्य रहेगा। कर्म के अनुसार फल प्राप्त होगा। कोशिश करें अच्छे काम करें, समय अच्छा रहेगा। कार्य पूरे होंगे। सफलता मिलेगी।
मकर राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि का स्वामी ही नए साल का राजा है। आपके लिए लाभ की स्थितियां बनेंगी। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
इस राशि का स्वामी शनि है और शनि ही इस साल का राजा है। ये साल आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। सभी काम सफल होंगे और सम्मान प्राप्त करेंगे।
मीन राशि
इस राशि का स्वामी गुरु, दोनों मित्रता का भाव रखते हैं। आपको सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। इस वजह से ये साल आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है।