
मेष राशि –
पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। नए लोगों के संपर्क में आने से आपको कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं, जो आपके भविष्य के लिए लाभकारी रहेगी। व्यवसायिक कार्य में आपको सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में आकर जल्दबाजी में फैसला ना लें, अन्यथा हानि हो सकती है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि वालों के लिए नवरात्रि में माता रानी ने सफलता के सभी द्वार खोल दिए हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिल सकती है, आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, आपको उतनी ही सफलता मिलेगी। जीवन साथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि –
कर्क राशि वालों के लिए आने वाली नवरात्रि कई बड़ी खुशियां लेकर आएगी। हर काम में परिवारजनों का आपको भरपूर सहयोग रहेगा, गरीबों की मदद करें। माता रानी आपसे प्रसन्न रहेंगी। नवरात्रि के दौरान आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, माता रानी की कृपा से इसमें आपको अपार सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए नवरात्रि में माता रानी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आपको मजबूती मिलेगी, जीवन में आ रही धन संबंधी परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको कई बड़े अवसरों की प्राप्ति हो सकती है, इनका लाभ उठाएं।