अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, वॉशिंगटन में बनवाएंगे अपने नाम का विशाल दरवाजा

लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल स्मारक दरवाजा बनवाने की घोषणा की है। इस स्मारक को आर्क डी ट्रम्प नाम दिया गया है और यह वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश का मुख्य मार्ग होगा। इस दरवाजे का डिज़ाइन पेरिस के प्रसिद्ध आर्क डी ट्रायम्फ जैसा होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, वॉशिंगटन में बनवाएंगे अपने नाम का विशाल दरवाजा

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इस स्मारक के तीन अलग-अलग मॉडल्स पेश किए, जिनमें सफेद आर्क, ईगल के संगमरमर के पुतले और गोल्डन लेडी लिबर्टी की मूर्ति शामिल हैं। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस आर्क का विचार स्वयं ट्रम्प का था और उन्होंने इसके डिजाइन प्रक्रिया में भी सक्रिय भाग लिया। ट्रम्प का यह कदम अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। उनके समर्थक इसे राष्ट्रपति के गौरव और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक मान रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि आर्क डी ट्रम्प न केवल एक स्थापत्य कला का नमूना होगा, बल्कि राजनीतिक और प्रतीकात्मक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रम्प ने इस परियोजना में अपने हस्ताक्षर और व्यक्तित्व को पूरी तरह शामिल किया है। इस आर्क के निर्माण से वाशिंगटन डीसी का नजारा और अधिक भव्य होने की उम्मीद है और यह आने वाले वर्षों में शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक बन सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top