असम में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधन निशान, बोले कांग्रेस के प्रतिबंधित बांस से होगा अब एथेनॉल उत्पादन

लाइव हिंदी खबर :- असम की गोलाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत आधुनिक तकनीक के जरिए बांस से एथेनॉल का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम है, बल्कि पूर्वोत्तर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहा है।

असम में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधन निशान, बोले कांग्रेस के प्रतिबंधित बांस से होगा अब एथेनॉल उत्पादन

मोदी ने इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको वो वक्त याद होगा जब कांग्रेस सरकार ने बांस काटने पर पाबंदी लगा दी थी, जो लोग बांस काटते थे, उन्हें जेल भेज दिया जाता था। ये वहीं बांस हैं, जो हमारे आदिवासी समुदायों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले बांस कटाई पर से प्रतिबंध हटाया और आज इसी निर्णय का फायदा पूरा नॉर्थ ईस्ट उठा रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि बांस उद्योग से जुड़ी यह पहल करीब हर घर तक लाभ पहुंचाएगी। इससे कारीगरों, किसानों और आदिवासी समुदायों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय उत्पादों की मांग भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज असम पूर्वोत्तर के गांव-गांव में बांस से बने उत्पादों के लिए नया बाजार तैयार हो रहा है। मोदी ने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूर्वोत्तर भारत सिर्फ लुक ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा न रहे, बल्कि भारत के विकास में प्रमुख केंद्र बने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top