आने वाले गुरुवार को करें ये उपाय, गुरुदेव की बरसेगी कृपा, चमक जाएगा भाग्य

आने वाले गुरुवार को करें ये उपाय, गुरुदेव की बरसेगी कृपा, चमक जाएगा भाग्य

लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि बृहस्पति देव को पीला रंग काफी ज्यादा प्रिय है। यही कारण है कि कई लोग गुरुवार के दिन पीले वस्त्रों का धारण करते हैं। माना जाता है कि पीले रंग के वस्त्रों का धारण करने से गुरुदेव प्रसन्न रहते है। यही नहीं, इस दिन कई लोग पीले रंग के सामान दान भी करते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन अगर कोई सच्चे मन से गुरु बृहस्पति की पूजा अर्चना करते हैं तो विवाह से संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख शांति में बढ़ोतरी होती है। अगर आपको भी जीवन में सुख-शांति और योग्य जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार को जरूर करें ये उपाय…

अगर आपकी शादी नहीं हो पा रही है या अड़चने आ रही है तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के बाद घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का जम करें। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

कारोबार में लगातार घाटा लग रहा है तो जहां आप काम कर रहे हैं, वहां पर बने मंदिर में हल्दी की माला लटका दें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कारोबार संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

अगर घर में नकारात्मकता प्रवेश कर चुकी है तो उसे दूर करने के लिए गुरुवार के दिन घर की महिलाएं बाल न धोएं। इसके अलावा गुरुवार के दिन नाखून काटने से भी बचें। ऐसा करने से घर में खुशियां आएंगी और घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top