इजराइली सेना ने गाजा जा रहे फ्लोटिला के 13 जहाज रोके, 150 लोगों को किया गिरफ्तार

लाइव हिंदी खबर :- इसराइल ने गाजा जा रहे 13 फ्लोटिला मदद जहाजों रोका जिसमें सवार करीब 150 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रेटा थनबर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जो मदद साम्रगी लेकर गाजा के लोगों के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि 30 फ्लोटिला के जहाज और रास्ते में हैं जो सीमा पर पहुंचने वाले हैं।

इजराइली सेना ने गाजा जा रहे फ्लोटिला के 13 जहाज रोके, 150 लोगों को किया गिरफ्तार

बुधवार रात इसराइल ने राहत सामग्री लेकर जा रहे 13 जहाज को रोका, बता दें कि यह 47 जहाज समूद फ्लोटिला जहाज का हिस्सा थे। यह बेड़ा इजरायल की नाकाबंदी तोड़कर गाजा में मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। इस फ्लोटिला में 37 देशों के 150 से अधिक कार्यकर्ता थे। जिन्हें हिरासत में लिया गया है। इनमें से स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी शामिल हैं।

इसराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सभी जहाज सुरक्षित रोक दिए गए हैं और यात्री इजरायली बंदरगाह पर भेजे जा रहे हैं। मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि ग्रेटा थनबर्ग और उनके साथियों की सुरक्षा और स्वस्थ ठीक है। फ्लोटिला के प्रवक्ताओं का कहना है कि अभियान गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने और इजरायल की नाकाबंदी को तोड़ने के लिए शुरू किया गया था।

फ्लोटिला के प्रवक्ताओं का कहना है कि यह अभियान गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने और इजराइल की नाकाबंदी को तोडने के लिए शुरू किया गया। प्रवक्ता सैफ अबुकेशेक ने बताया कि अब तक 13 जहाजों को रोका जा चुका है। 30 जहाज अभी भी रास्ते में हैं।

तुर्की ने इसराइल की इस कार्रवाई को आतंकवादी कार्रवाई जैसा बताया है| तुर्की ने इस कार्यवाही को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। दक्षिण अफ्रीका में संयम बरतने और बेड़े में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। अन्य देशों ने भी फ्लोटिला के लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top