इन फलों का सेवन करने पर नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

इन फलों का सेवन करने पर नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

लाइव हिंदी खबर:- गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने से शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी के कारण जिमचलना, उल्टी और सिरदर्द होने की समस्या भी हो सकती हैं। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए इन फलों का सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता हैं, तो आइए जानते हैं।

इन फलों का सेवन करने पर नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

1. तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता हैं। यह गर्मियों के सीजन में मिलने वाला फल हैं जिसका नियमित सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसके अलावा इसमें विटामिन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं जो जिमचलने और उल्टी होने जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

2. खरबूजा भी तरबूज की तरह एक मीठा और रसदार फल हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता हैं। इसके नियमित सेवन से पानी की कमी से बचा जा सकता हैं और डिहाड्रेशन कि समस्या से बचा जा सकता हैं।

3. पपीता भी पानी का एक अच्छा सोर्स हैं। इसमें पानी के अलावा कई जरूरी मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने के साथ ही डिहाड्रेशन से बचाते हैं। पपीते का सेवन करने पर प्लेटलेट्स की संख्या भी तेजी से बढ़ती हैं।

4. आम एक रसदार फल हैं इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता हैं। आम में फाइबर, विटामिन और आवश्यक मिनरल्स भी होते हैं जो सलाइवा के निर्माण को बढ़ता हैं और भोजन को आसानी से पचने में मददगार होता हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *