इन 5 राशियों का शुरु होने जा रहा अच्छा समय, पैसों के मामले में रहेंगे लकी

इन 5 राशियों का शुरु होने जा रहा अच्छा समय, पैसों के मामले में रहेंगे लकी

 लाइव हिंदी खबर :-मेष राशि

इस राशि वाले जातकों के लिये यह शुभ संयोग स्वास्थ्य लाभ लेकर आया है। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और धन का निवेश करना भी इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस महीने आप अपनी बुद्धि और चतुराई से काम करें लाभ जरुर मिलेगा। कारोबार में आमदनी बढ़ेगी।

वृषभ राशि

इस राशि वाले लोगों के लिये शुभ अवसर प्राप्त होने वाले हैं, करियर के मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर आपको अधिकारियों से लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

 

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिये बुध का मार्गी होना बहुत लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी साथ ही बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से आपको किस्मत से बड़ी चीज़ हासिल हो सकती है। वाणी और चतुराई से बिगड़े काम को भी बना सकते हैं, सतर्क रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिये बुध का सीधी चाल चलने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और पैसों की तंगी दूर होगी। अपनी बुद्धि और विवेक से आप सभी कार्यों को सफलता पूर्वक कर पाएंगे। होली के उमंग में हुड़दंग से बचें नहीं तो तकलीफ हो सकती है।

 

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिये बुध का मार्गी होना बहुत शुभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और बुद्धि और व्यवहार में अनुकूलता आएगी। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अधिकारियों तक सभी से आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

 

कन्या राशि

इस राशि वाले लोगों के लिये बुध का मार्गी होने से माता से आपको बहुत लाभ मिलेगा। वाहन या जमीन-जायदाद में निवेश करना लाभदायक रहेगा और मामा, मौसी और ननिहाल पक्ष के तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिये होली का दिन बहुत शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत लाभ प्राप्त होंगे। बुद्धि-ज्ञान और स्मरण क्षमता का पूरा लाभ ले पाएंगे।

 

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। वरना वाद-विवाद हो सकता है। वाहन और भौतिक सुखों की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। लेकिन जितना पैसा खर्च होगा उतना ही आएगा भी। नौकरी में बुद्धि और ज्ञान का पूरा इस्तेमाल करना होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस दौरान आपने भाई-बहन से लाभ मिलेगा और नौकरी व्यापार में भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कई काम आप ताकत की बजाय समझदारी से निकाल पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कई लाभ प्राप्त होंगे।

 

मकर राशि

इस राशि के जातकों को बुध के मार्गि होने पर कई बड़े लाभ प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ संभव है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ मिलेगा। सगे-सबंधियों से तालमेल बनाए रखें और उग्र भाषा का प्रयोग ना करें।

 

कुंभ राशि

आपकी राशि में बुध का मार्गी होना आपको मानसिक बल प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में आपका उत्साह और आनंद बना रहेगा। शिक्षा और ज्ञान-विज्ञान के मामले में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और अनुभव का फायदा मिल सकता है।

 

मीन राशि

इन दिनों गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध में तालमेल बढ़ेगा। उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। नींद कम आएगी या किसी कारणवश देर रात तक जग सकते हैं। इंटरनेट और फोन पर व्यस्त रह सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी भी सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top