![कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता क्यों नहीं मिलती? Why doesn't hard work bring me success? [Hindi Dub] - YouTube](https://i.ytimg.com/vi/KLGU2r_qV0c/maxresdefault.jpg)
लाइव हिंदी खबर :-हर इंसान की दिल से इच्छा होती है कि उसके पास रुपया हो, पैसा हो और धन की कोई भी कमी न रहे और इसके लिए वह मेहनत भी करता है, इसके बावजूद उसके पास लक्ष्मी का वास नहीं हो पाता है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण वजहें भी बतायी गईं हैं।
रामायण के अनुसार, जिस व्यक्ति की पत्नी सभ्य होती है, गुणवती होती है, मितव्ययी होती है और अपने पति के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होती है, वहां पर लक्ष्मी जी का वास होता है।
वहीं एक चरित्रहीन स्त्री या फिर चरित्रहीन पुरुष के घर में कभी भी लक्ष्मी जी का वास नहीं हो सकता है। आइये जानते हैं कि किस तरह के इंसान कभी भी अमीर नहीं बन सकता…
धन अर्जन का लालच वाले लोगों के यहां कभी भी लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त नहीं होती।
जो अपने अभिमान के चलते अपने से कमतर लोगों का अनादर करता है, उसके पास लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है।
जो किसी भी प्रकार के व्यसन को महत्त्व देता है या फिर उसके अधीन रहता है उसके यहां लक्ष्मी जी निवास नहीं करती हैं।
जिनके मन में खोट रहता है, चरित्रहीन हों वैसे लोग जीवन में कभी भी आर्थिक उन्नति नहीं कर सकते।