उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत, BSP विधायक की प्रतिक्रिया

लाइव हिंदी खबर :- दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने पर बसपा विधायक उमा शंकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत के फैसले की विस्तृत जानकारी नहीं है। हालांकि यदि अदालत ने जमानत दी है, तो यह पूरी तरह न्यायपालिका का निर्णय है और इस पर किसी को भी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत, BSP विधायक की प्रतिक्रिया

उमा शंकर सिंह ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका एक स्वतंत्र संस्था है और उसके फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत सबूतों, कानूनी पहलुओं और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेती है। ऐसे मामलों में राजनीतिक बयानबाजी या अनावश्यक टिप्पणी से बचना चाहिए।

गौरतलब है कि कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने के फैसले को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, इस मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने का फैसला किया है और पीड़िता के परिवार ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top