कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

लाइव हिंदी खबर :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने अपने विदेश दौरे के दौरान भारत की आंतरिक चुनौतियों विशेष रूप से लोकतंत्र पर हो रहे कथित हमलों का मुद्दा उठाया है। इसी संदर्भ में कंगना रनौत उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान से देश की छवि धूमिल होती है।

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के लिए शर्म की बात है। अगर वह कहते हैं कि इस देश के लोग झगड़ालू और बेईमान हैं। उन्हें यह नहीं पता कि उनके लिए क्या अच्छा है या क्या वोट डालते समय उनका दिमाग काम नहीं करता और किसी और को आकर यहां लोकतंत्र बचाना चाहिए, तो इसका सीधा मतलब है कि भारतीय जनता को बेवकूफ बता रहे हैं। यह बहुत अपमानजनक है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के ऐसे बयान देश के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। वे देश का अपमान करते हैं और इस कारण पूरा राष्ट्र उनके ऊपर शर्म महसूस करता है। कंगना रनौत का यह बयान राहुल गांधी की विदेश में दी गई टिप्पणियों पर भाजपा की ओर उठाए जा रहे सवालों की एक कड़ी है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेता विदेश में भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी केवल देश की सच्चाई और लोकतंत्र के मुद्दों पर प्रकाश डाल रहे हैं। यह बयान अब एक बार फिर राजनीतिक हल्को में एक नई बहस को जन्म दे रहा है। जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इसी को लेकर आमने-सामने हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top