कचालू यानी अरबी का सेवन करने पर होंगे 6 चमत्कारी फायदे

कचालू यानी अरबी का सेवन करने पर होंगे 6 चमत्कारी फायदे

लाइव हिंदी खबर :-   आलू की तरह कचालू यानी अरबीकी से बनी सब्जी और नमकीन भी बड़ी स्वादिष्ट होती हैं। कचालू को अरबी भी कहा जाता हैं। इसमें आलू की तरह भरपूर मात्रा में विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को सस्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कभी न कभी आपने इसकी सब्जी तो खाई ही होगी लेकिन इसके फायदे के बारे में कभी नहीं सोचा होगा, तो आइए जानते हैं।

कचालू यानी अरबी का सेवन करने पर होंगे 6 चमत्कारी फायदे

 

1. अरबी का सेेेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता हैं इसमें पाया जाने वाला फाइबर भोजन को तेजी से पचने में मदद करता जिससे पाचनतंत्र को भोजन पचाने में कम ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती हैं।

2. अरबी यानी कचालू में विटामिन ए, विटामिन सी और फिनोलिक एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनात हैं और रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

3. अरबी में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज के असर को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में प्राकृतिक इंसुलिन और ग्लोकोज को मात्रा को नियंत्रण में रखता हैं।

4. अरबी में बीटा कैरोटिन, विटामिन ए, विटामिन सी और कीरिपटोकसानथिन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों के कई प्रकार के रोग भी दूर होते हैं।

5. अरबी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, बीटा कैरोटिन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और तांबा जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा पर झुर्रियां पड़ने नहीं देते और स्किन का ग्लो बढ़ाते हैं।

6. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अरबी का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन ई जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *