लाइव हिंदी खबर :- कर्नाटक के हासन जिले में भीषण सडक हादसा हो गया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस सडक दुर्घटना में अब तक आठ लोगे के मारे जाने की खबर है। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या और भी अधिक हो सकती है। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। हासन एसपी ने जानकारी दी है कि हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन वह भी घायल है।

इसलिए उसे पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है, शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से यह दुखद घटना की वजह हो सकती है। वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे और घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाएं। वहीं पुलिस प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।