लाइव हिंदी खबर :- कर्नाटक के हुबली में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के निजी सचिव राजेंद्र प्रसाद को सड़क हादसे में घायल होने के बाद मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए लाया गया। यह हादसा सावदत्ती के पास हुआ था। परिजन उन्हें एंबुलेंस के जरिए हुबली लेकर पहुंचे।

राजेंद्र प्रसाद को हुबली के एनएमआर स्कैनिंग सेंटर में ले जाया गया, जहां उनकी जरूरी जांच और स्कैन किए गए। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी हुबली पहुंचे और अपने निजी सचिव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने डॉक्टरों से इलाज को लेकर बातचीत की और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। फिलहाल राजेंद्र प्रसाद की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।