लाइव हिंदी खबर :- शुक्रवार को अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि अफ्रीकी कांगो के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र इक्वेटर प्रांत में इस हफ्ते दो अलग-अलग नाव की दुर्घटनाएं हुई। जिनमें कम से कम 193 लोगों के मारे गए हैं, वहीं कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

बताते चलें कि बुधवार को पहली दुर्घटना बासांकुसु इलाके में हुई, जहां एक मोटर से चलने वाली नाव अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 86 लोग मारे गए थे। जिनमें ज्यादातर छात्र शामिल थे। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस हादसे की वजह गलत लोडिंग और रात में यात्रा को बताया गया है।
अभी तक कितने लोग लापता हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरी घटना गुरुवार की शाम को लुकोलेला इलाके के मलंगे गांव के पास कांगो नदी पर हुई। यहां एक व्हेलबोट में अचानक से आग लग गई और वह अनंत्रित होकर पलट गई। इसमें करीब 500 यात्री सवार थे। कांगो सरकार के मुताबिक इस हादसे में 209 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया, लेकिन कम से कम 107 लोग मारे गए थे।
पुलिस ने बताया कि यह दोनों हादसे इक्वेटर प्रांत के करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर हुए हैं। हादसों की वजह अब तक के सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसे ओवरलोडिंग और रात में यात्रा करने की वजह से हो रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसमें सरकार की लापरवाही भी शामिल है।