लाइव हिंदी खबर :- केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हर हार का जिम्मा खुद लेने के बजाय EVM पर आरोप लगाने की आदत डाल चुकी है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहिए कि आखिर वे हर चुनाव में क्यों हारते हैं। लेकिन इसके बजाय वे हर बार चुनाव आयोग और EVM को दोष देने लगते हैं। वोट चोरी का मतलब क्या होता है? इतने सालों तक उनका परिवार इस देश पर शासन करता रहा क्या तब भी वोट चोरी होती थी?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि EVM पर सवाल उठाना जनता के जनादेश का अपमान है। उन्होंने कहा कि देश के लोग अब बहुत समझदार हैं और वे जानते हैं कि हार जीत का फैसला जनता करती है, मशीन नहीं। रिजिजू ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि पार्टी अब सकारात्मक राजनीति की जगह रोने-धोने और झूठे आरोपों की राजनीति करने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि क्यों जनता उस पर भरोसा नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं। विपक्ष अगर हार का सामना कर रहा है तो उसे अपनी नीतियों और नेतृत्व पर सवाल उठाना चाहिए, न कि मशीनों पर। रिजिजू का यह बयान राहुल गांधी के हालिया बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी “EVM से वोट चुरा रही है।